फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   pakistani hacker hacked placement agency site and abused to india

पाक हैकर ने हैक की प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट, जहर उगला

Sat, 27 Feb 2016 01:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 27 Feb 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
pakistani hacker hacked placement agency site and abused to india

एक पाकिस्तानी हैकर ने भारतीय प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट हैक करके भारत के खिलाफ जहर उगला और आईएसआई की तारीफ की। मामला हिसार का है। कैंप चौक के पास नीलकंठ मार्केट स्थित जस्ट जॉब प्लेसमेंट एजेंसी की वेबसाइट हैक हो गई।

विज्ञापन


हैकर ने वेबसाइट पर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाली बातें पोस्ट की हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत पांच लोगों की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर पोस्ट कर युद्ध के उकसावे की बातें लिखी गईं हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक केएस सिंधु वीरवार रात कार्यालय को लॉक कर गए थे। वह शुक्रवार सुबह लौटे तो पता चला कि वेबसाइट हैक हो चुकी है। उन्होंने चेक किया तो चांद-सितारे के लोगो वाली तस्वीर पोस्ट हुई मिली और अंग्रेजी में लिखा था कि हैक्ड बाई जालिम टीम लीट्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैकर ने अंग्रेजी में आईएसआई की तारीफ की

pakistani hacker hacked placement agency site and abused to india

हैकर ने अंग्रेजी भाषा में टिप्पणी करते हुए लिखा गया है कि यदि तुमने बॉर्डर पार करने की कोशिश की और पाकिस्तान पर अटैक की बात सोची तो ठीक नहीं होगा। आओ और कोशिश करो, हम इंतजार कर रहे हैं। हम आपकी फौज को खत्म कर देंगे, जैसे रूस की खत्म कर दी।

तुम्हारी रॉ और सीबीआई, हमारी प्यारी आईएसआई के सामने कुछ नहीं हैं। आईएसआई आज दुनिया की नंबर वन इंटेलीजेंस एजेंसी है। गौरी, बाबर और अब्दली मिसाइलों को भूल गए क्या, अटैक करने से पहले ध्यान रखना। उसमें इंडियन आर्मी और मीडिया पर भी गलत टिप्पणी की गई है।

कई नेताओं की आपत्तिजनक फोटो की पोस्ट

pakistani hacker hacked placement agency site and abused to india

हैकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की आपत्तिजनक फोटो बनाकर पोस्ट की हैं।

हैकर जालिम ने खुद समेत अपने 11 साथियों के नाम पोस्ट किए हैं। एजेंसी संचालक केएस सिंधु ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

वेबसाइट हैक होने की शिकायत मिली है। पुलिस के साइबर सेल से इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। यदि गड़बड़ी पाई गई तो केस दर्ज किया जाएगा।
- पवन कुमार इंचार्ज, अर्बन एस्टेट चौकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed