फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Owner died due to fire in grocery store in Ludhiana

Ludhiana News: किराना दुकान में लगी आग, जिंदा जलकर मालिक की मौत

Thu, 08 Dec 2022 06:17 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 06:17 PM IST
सार

थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने कहा है कि दुकान में अचानक आग लगी है। मगर बाकी जांच की जा रही है। आग अचानक लगी है या फिर महिंदरपाल ने खुद को लगाई है।

विज्ञापन
Owner died due to fire in grocery store in Ludhiana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के लुधियाना में कैलाश नगर रोड स्थित वड़ैच मार्केट में गुरुवार की सुबह किराना दुकान में अचानक आग लग गई और आग लगने की वजह से दुकान जल कर राख हो गई। बुजुर्ग दुकानदार भी जिंदा जल गया। आग लगने के कारण फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया और फ्रिज का काफी सामान शटर तोड़ कर बाहर निकल आया। 

विज्ञापन


आग लगने और ब्लास्ट की आवाज से आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया तो अंदर दुकान मालिक महिंदर पाल (62) मृत पड़े थे और बुरी तरह से जल चुके थे। इसके बाद जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक महिंदरपाल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दुकान में लगी आग को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कोई कह रहा है कि आग लगी है तो कोई कह रहा है कि महिंदर पाल ने खुद को आग लगाई है। पुलिस का कहना है कि वह जांच करने में जुटी है कि आग कैसे लगी है? 
विज्ञापन


गुरु नानक किराना स्टोर के मालिक महिंदर पाल रोजाना अपनी दुकान पर सुबह करीब साढ़े छह बजे पहुंच जाते थे। वह दुकान खोलने के बाद तुरंत सामान निकाल कर पूजापाठ करते थे। रोजाना की तरह गुरुवार की सुबह दुकान खोली तो कुछ समय बाद अचानक आग लग गई। इसके बाद महिंदर पाल भी चपेट में आ गए और फ्रिज का कंप्रेशर भी फट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सवाल यह उठता है कि अगर आग अचानक लगी है तो शटर नीचे कैसे था। कंप्रेशर फटने से शटर टूटा और सामान बाहर आ गया। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि शटर नीचे था और शटर तोड़कर आग पर काबू पाया गया है। बाकी चर्चा यह भी है कि महिंदर पाल कुछ दिनों से परेशान थे और उन्होंने खुद आग लगाई है। इसके बाद दुकान में आग लग गई और सामान जलकर राख हो गया और फ्रिज के कंप्रेशर में ब्लास्ट हो गया। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे ने कहा है कि दुकान में अचानक आग लगी है। मगर बाकी जांच की जा रही है। आग अचानक लगी है या फिर महिंदरपाल ने खुद को लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed