फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snapdeal online fraud in kaithal

स्नैपडील से मंगवाया एप्पल का आईफोन, निकली ईंट

Wed, 13 Apr 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Wed, 13 Apr 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
Snapdeal online fraud in kaithal
स्नैपडील से मंगवाया एप्पल का आईफोन, निकली ईंट - फोटो : amarujala
ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले उपभोक्ता सावधान। कैथल में ऑनलाइन शॉपिंग में धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। यहां एक बैंककर्मी नीरज शर्मा ने 21,499 रुपए में स्नैपडील से एप्पल आईफोन-5 एस मंगवाया था। उन्होंने जब कोरियर डिलीवरी मिलने के बाद डिब्बा खोला तो अंदर फोन की बजाए ईंट निकली।
विज्ञापन


नीरज ने स्नैपडील के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। नीरज शर्मा ने बताया कि उसने 8 अप्रैल को स्नैपडील से आईफोन-5 एस ऑर्डर किया था। पेमेंट मोड कैश ऑन डिलिवरी रखा था। 11 अप्रैल को कोरियर सर्विस से उसके पास पैकेट पहुंचा। वह पैकेट खोलकर देखने लगा तो कोरियर बॉय ने पहले पैसे मांगे। इसके बाद कोरियर खोलने के लिए कहा। 
विज्ञापन

नीरज ने पैसे देकर पैकेट खोला तो डिब्बे के अंदर से फोन की बजाए आधी टूटी हुई ईंट निकली। इसके बाद कोरियर बॉय को कहा तो उसने कहा कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, स्नैपडील इसके लिए जिम्मेदार है। इसके बाद नीरज ने मामला दर्ज कराया, साथ-साथ उन्होंने स्नैपडील को भी शिकायत दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed