फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Online fraud, froud in chandigarh, froud gang disclose ind chandigarh, one arrested from Delhi

ऑनलाइन ठगने वाले गिरोह का खुलासा, दिल्ली से एक गिरफ्तार

Sat, 12 Mar 2016 08:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 12 Mar 2016 08:30 PM IST
विज्ञापन
Online fraud, froud in chandigarh, froud gang disclose ind chandigarh, one arrested from Delhi
ऑनलाइन ठगी - फोटो : फाइल फोटो
साइबर सेल ने लोगों को ऑनलाइन शॉपिंग करने पर गिफ्ट देने का लालच देकर ठगी करने के मामले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मामले में साइबर सेल ने दिल्ली से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


साइबर सेल के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों ने बताया कि सेक्टर-15 में पीजी में रह रहे छात्र पीयूष नंदा ने सेक्टर-11 पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी कि उसके साथ 1.17 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हुई है। पीड़ित ने बताया कि पिछले हफ्ते उसे एक नंबर से फोन आया कि अगर आप उनकी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीददारी करते हैं तो आप बुलेट मोटरसाइकिल जीत सकते हैं।
विज्ञापन


इसके बाद छात्र ने साइट से ऑनलाइन 1.17 लाख की खरीददारी की। छात्र ने डायंमड, ट्रैक सूट, म्यूजिक सिस्टम की खरीददारी की। छात्र ने बताया कि उसने जो चीजें खरीदी थीं, जब उसके पास पहुंचीं तो उनकी कीमत मात्र छह हजार रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र को खरीददारी करने पर न तो कोई जैकपॉट निकला और न ही वह सामान मिला जो उसने ऑनलाइन खरीदा था। इस तरह छात्र को एक लाख रुपये से ज्यादा की चपत लगी। ठगी की शिकायत पीड़ित ने सेक्टर-11 पुलिस थाने में दी थी। थाने से मामला जांच के लिए साइबर सेल को ट्रांसफर हुआ था।

जांच करते हुए साइबर सेल ने दिल्ली के मुनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के द्वारका का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी दिल्ली के बदरपुर इलाके में कॉल सेंटर चलाता है। पुलिस टीम ने कॉल सेंटर पर रेड की तो वहां से पुलिस को कंप्यूटर से लोगों का रिकॉर्ड और पीड़ित छात्र का रिकॉर्ड भी बरामद किया। साथ ही कंप्यूटर से निकाले गए सामानों के फर्जी बिल भी मिले।


पुलिस का कहना है कि  ठगी के आरोपी मुनीष के दो अन्य साथी फरार हैं। उनकी पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed