फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   one thief took leap in dam, another caught by mob

बचने के लिए चोर ने डैम में लगा दी छलांग, दूसरे को लोगों ने दबोचा

Wed, 25 May 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला)
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर(पंचकूला) Updated Wed, 25 May 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
one thief took leap in dam, another caught by mob
Thief

लोगों से बचने के लिए 2 में से एक चोर ने जहां डैम में छलांग लगा दी वहीं दूसरे को लोगों ने दबोच लिया। मामला पिंजौर के हिमशिखा कालोनी का है। यहां के एक तालाबंद घर में चोरी करने घुसे दो चोरों को जैसे ही कालोनी निवासियों के आने की भनक लगी वह भाग खड़े हुए। दोनों चोरों ने पहले तो घर के पहली मंजिल से छलांग लगाई। इसके बाद लोगों ने बचने के लिए कौशल्या डैम में कूद गए। इसके बाद भी एक चोर को लोगों ने दबोच लिया। जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। घटना मंगलवार दोपहर दो बजे की है।

विज्ञापन


हिमशिखा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रघुबीर सोढ़ी ने बताया कि कालोनी के मकान नंबर 58 में पिछले कई महीने से बंद लगा है। चोरों ने पहले रेकी कर मंगलवार दोपहर दो बजे ताला तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जिसकी भनक कालोनी के लोगों को लग गई। लोगों ने दोनों चोरों को पकड़ने की कोशिश की तो चोर पहली मंजिल से छलांग लगा कर कालोनी के पास बने कौशल्या डैम की ओर भागे। कालोनी के लोगों ने उनका पीछा किया तो एक चोर ने कौशल्या डैम में छलांग लगा दी, जबकि दूसरा भागने में सफल हो गया। मौके पर टूटा हुआ ताला और एक रोड भी पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


मौलीजागरां से चोरी करने आए थे
चोरी करने के कथित आरोपी मौलीजागरां चंडीगढ़ निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि पहले उसके दोस्त तोता सिंह ने यहां कालोनी में रेकी की और मंगलवार को वह मुझे अपने साथ चोरी करने के लिए ले आया। पुलिस ने एक चोरी के आरोपी को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालोनी की सुरक्षा बढ़ाने की मांग
हिमशिखा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान रघुवीर सोढी, कालोनी निवासी कांग्रेसी नेता नरेश मान, महावीर चहल ने कालोनी में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा कालोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed