फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One person shot dead and another injured in Amritsar

Punjab News: पंजाब में कांग्रेस सरपंच की गुंडागर्दी, घेरकर दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत

Fri, 15 Dec 2023 12:21 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 12:21 AM IST
सार

थाना घरिड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
One person shot dead and another injured in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के अमृतसर जिले के गांव रामगढ़ में कांग्रेस सरपंच ने अपने बेटे और साथियों के साथ मिलकर गुंडागर्दी की। सरपंच अपने साथियों समेत दो भाइयों को घेरा और गोली मार दी। गोली लगने से एक भाई की मौत हो गई है और दूसरा घायल है। पुलिस ने सरपंच समेत एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद को बता रही है। वहीं मृतक के रिश्तेदारों का कहना है कि सरपंच और उसका परिवार नशे का धंधा करता है। विरोध के चलते इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह निवासी गांव रनगढ़ ने पुलिस को बताया है कि वह मेहनत मजदूरी करता है। उनके पिता विक्रमजीत सिंह गांव के भरोसेमंद व्यक्ति हैं। आने वाले पंचायत चुनाव में सरपंची का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। यही वजह थी कि गांव के लोगों का कामकाज करवाने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। गांव के कुलदीप सिंह का घर में काफी आना जाना था। उन्हीं के गांव के हरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार की देर रात कुलदीप सिंह, हरजीत सिंह और गांव के अन्य लोग उनके घर आए थे। इस बीच गांव के सरपंच निरवैर सिंह के साथ मिलकर हरदीप सिंह और उसके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया। गाली गलौज और शोर शराबा किया गया और धमकी दी कि कुलदीप सिंह की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा कर लेंगे। गुरुवार की सुबह 8:30 बजे वह अपने पिता, कुलदीप सिंह और कुछ अन्य लोगों के साथ शिकायत करने हरदीप सिंह के घर की तरफ जा रहे थे। वहां पर पहले से ही कर्मजीत सिंह मौजूद था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें देखते ही कर्मजीत सिंह ने फोन कर सरपंच को मौके पर बुला लिया। इसके बाद हरदीप सिंह ने भी गाली गलौच की। वह वापस अपने घर की तरफ चल पड़े। गली में दूसरे तरफ से सरपंच निरवैल सिंह अपने बेटे विशाल सिंह, जश्न सिंह, सुखवंत सिंह, गंजा, सतनाम सिंह, सिमरन सिंह, अमरबीर सिंह के साथ आया। सभी के पास हथियार थे। उन्हें देखते ही उन पर हमला कर दिया। फायरिंग भी की। इस दौरान उनके चाचा मनजीत सिंह लाडी की कमर में गोली लगी। वहीं पिता विक्रमजीत सिंह की टांग में गोली लगी। उन्होंने शोर मचा दिया। बचाव में घर की तरफ भागे। पीछाकर आरोपी घर तक आ पहुंचे। घर के अंदर खड़ी बोलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ की। आरोपियों के साथ बाज सिंह और सुभाष सिंह भी मौजूद थे। 

ग्रामीणों के जुटने पर आरोपी फायरिंग करते भाग निकले। उन्होंने अपने चाचा और अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चाचा की मौत हो गई है। उनके पिता की हालत गंभीर बनी है। थाना घरिड़ा की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed