{"_id":"63a1b15490a44738ac78cb1a","slug":"one-person-killed-and-another-injured-in-firing-in-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Mamdot: गांव महिमा में दो गुटों में फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Firing in Mamdot: गांव महिमा में दो गुटों में फायरिंग, गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल
Tue, 20 Dec 2022 08:52 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Dec 2022 08:52 PM IST
सार
पंजाब के ममदोट के गांव गामेवाला में पुरानी रंजिश में दो गुटों में झगड़ा हो गया। गोली चलने से एक गुट के दो लोग गंभीर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के ममदोट के गांव गामेवाला में पुरानी रंजिश में दो गुटों में झगड़ा हो गया। गोली चलने से एक गुट के दो लोग गंभीर जख्मी हो गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे को फिरोजपुर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है। उसकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना मंगलवार देर शाम घटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते आज शाम दोनों गुटों में बहसबाजी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों गुटों के पास हथियार थे। दोनों गुटों के बीच आमने-सामने गोली चलाना शुरू हुई। इसी दौरान गोली लगने से सुखविंदर सिंह उर्फ छिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे गुट का यूसफ नाम का व्यक्ति गोली लगने से गंभीर जख्मी हो गया। उसे फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सुखविंदर को 15 फरवरी को विदेश जाना था और उसकी सारी तैयारियां हो चुकी थी। सुखविंदर दोनों गुटों को समझाने के लिए गया था। गोली सीने में लगी और मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच परसो भी झगड़ा हुआ था लेकिन आज हथियारों के साथ दोनों गुट आमने-सामने हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने वारदातस्थल पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन