पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 39 पिस्तौल के साथ दो को पकड़ा, आठ माह में यह चौथी बड़ी कार्रवाई
पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से संचालित अवैध हथियार मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से 39 पिस्तौल और मैगजीन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आठ माह में यह चौथी बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस के मुताबिक इन हथियारों को पंजाब के अपराधियों और देश विरोधी तत्वों को सप्लाई करना था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश से संचालित एक और अवैध हथियार मॉड्यूल का पंजाब पुलिस ने भंडाफोड़ किया। पुलिस ने दो लोगों को 39 पिस्तौल के साथ पकड़ा है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिनकर गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश से संचालित होने वाले चौथे ऐसे हथियार निर्माण और आपूर्ति रैकेट का पंजाब पुलिस ने पिछले आठ महीनों में भंडाफोड़ किया है।
डीजीपी ने बताया कि अंतरराज्यीय कार्रवाई के दौरान स्टेट काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर की टीम ने मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के गांव जमली गायत्री धाम के रहने वाले जीवन (19) और बड़वानी (मध्य प्रदेश) के गांव उमरती के विजय ठाकुर (25) को बड़वानी जिले के गांव सेंधवा क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उनके पास से मैगजीन समेत 39 पिस्तौल बरामद की गई हैं।
उल्लेखनीय है कि यह सफलता कपूरथला पुलिस द्वारा बड़वानी से मुख्य आपूर्तिकर्ता की गिरफ्तारी के साथ एक गैर-कानूनी हथियारों के सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किए जाने के चार दिन बाद हासिल हुई है। पंजाब पुलिस द्वारा पिछले आठ महीनों में बेनकाब किया गया यह मध्य प्रदेश का चौथा मॉड्यूल है।
इससे पहले अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ मध्य प्रदेश में एक गैर कानूनी स्मॉल आर्म्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट समेत ऐसे दो मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया था। ये सभी पंजाब में गैंगस्टरों, अपराधियों और कट्टरपंथियों को हथियार सप्लाई कर रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि मध्य प्रदेश में गैर कानूनी हथियार बनाने वाली इकाइयों का पर्दाफाश करने के अलावा, पंजाब पुलिस की अलग-अलग इकाइयों ने इससे पहले राज्य में मध्य प्रदेश के बने हुए गैर कानूनी हथियारों की बड़ी खेप बरामद की थी। पंजाब पुलिस ने सितंबर, 2020 से अब तक मध्य प्रदेश के बने हुए तकरीबन 122 गैर कानूनी हथियार बरामद किए हैं।
डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने गत 12 जून को तरनतारन निवासी हीरा सिंह और हरमनदीप सिंह को गिरफ्तार किया था और उनसे तीन देसी पिस्तौल और गोली सिक्का बरामद किया गया था।
उनसे पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ था कि उन्होंने यह हथियार मध्य प्रदेश से खरीदे थे। इस आधार पर समूचे मॉड्यूल का पर्दाफाश करने के लिए इंस्पेक्टर इंद्रदीप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पड़ताल से यह पता चला कि यह हथियार पंजाब के अलग-अलग आपराधिक गिरोहों और अन्य देश विरोधी तत्वों को सप्लाई किए जाने थे।
One more illicit weapon module operating out of Madhya Pradesh busted by Punjab Police, two held with 39 pistols; DGP says fourth such arms manufacturing & supply racket having roots in MP busted by Punjab Police in last 8 months: Office of Punjab DGP pic.twitter.com/rtBK8tSpHf
— ANI (@ANI) July 14, 2021