{"_id":"63a859a22a13974d9719d42c","slug":"one-lakh-rupees-looted-at-gun-point-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के दफ्तर में घुसे लुटेरे, गन प्वाइंट पर लूटे एक लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन के दफ्तर में घुसे लुटेरे, गन प्वाइंट पर लूटे एक लाख रुपये
Sun, 25 Dec 2022 07:42 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:42 PM IST
सार
थाना मेहरबान की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
लुधियाना में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। लुटेरे हथियारों के बल पर दिनदहाड़े लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों के निशाने पर उद्यमी और प्रॉपर्टी डीलर हैं। अब महानगर के बड़े प्रॉपर्टी डीलर और मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा के गांव नूरवाला स्थित दफ्तर में दिनदहाड़े लुटेरे घुस आए। लुटेरों ने हथियार के बल पर दफ्तर में बैठे दफ्तर प्रभारी विवेक शर्मा से मारपीट की और वहां पड़ी एक लाख की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
लुटेरे चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार होने में कामयाब हो गए। दफ्तर प्रभारी विवेक शर्मा ने तुरंत इसकी जानकारी दर्शन लाल बवेजा और पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी और थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा शहर के बड़े प्रॉपर्टी डीलरों में शुमार है। उनका गांव नूरवाला में प्रॉपर्टी का दफ्तर है। जहां पर विवेक शर्मा मौजूद था। रोजाना की तरह रविवार की दोपहर करीब दो बजे विवेक शर्मा दफ्तर में बैठे थे। इसी दौरान नकाबपोश पांच लुटेरे दफ्तर के अंदर घुसे और विवेक शर्मा के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया और एक लाख की नकदी लूट ली। विवेक शर्मा जब तक शोर मचाते और आसपास के लोग इकट्ठा होते तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। थाना मेहरबान की पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन