{"_id":"58cd7ce54f1c1b957d32a87c","slug":"one-killed-for-brother-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में शादी की बात क्या चली, भाई ने ही भाई का कत्ल कर दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में शादी की बात क्या चली, भाई ने ही भाई का कत्ल कर दिया
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Sun, 19 Mar 2017 04:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में शादी की बात क्या चली, वहां खूनी वारदात हो गई। शादी और रिश्तों की ये अनसुलझा मामला है। जहां दूसरी शादी को लेकर भाई ही भाई का कातिल बन गया। मामला अजीबोगरीब है, घटना पंजाब के सरदूलगढ़ कि है।
जहां पहली पत्नी को छोड़कर किसी दूसरी महिला के साथ विवाह करने की कोशिश करने का विरोध करने पर पिता और दो भाइयों ने शनिवार की दोपहर कुल्हाड़ी मारकर युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोई भी आरोपी पुलिस से हाथ नहीं लगा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही है।
थाना सरदूलगढ़ के मुखी संदीप सिंह भाटी ने बताया कि शहर के वार्ड नंबर 3 में सुरेश कुमार (36) अपने पिता बलवीर सिंह और भाई सुरिंदर कुमार, मुकेश कुमार के साथ रहता था। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले यह लोग सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार की दोपहर पिता और दोनों भाइयों ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर सुरेश कुमार का कत्ल कर दिया।

ये है कत्ल की असली वजह
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
मृतक की पत्नी अमरजीत कौर ने पुलिस को बताया कि सुरिंदर कुमार की शादी मेरी बहन के साथ हुई थी। उनका छह वर्ष का लड़का एक है। सुरिंदर कुमार अब मेरी बहन को छोड़कर किसी अन्य से विवाह करना चाहता था। इसका मेरा पति मृतक सुरेश कुमार विरोध करता था। इसके चलते मेरे ससुर बलवीर सिंह और देवर सुरिंदर कुमार, मुकेश कुमार ने कुल्हाड़ी मारकर पति का कत्ल कर दिया।
थाना सरदूलगढ़ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बलवीर सिंह, सुरिंदर कुमार और मुकेश कुमार निवासी सरदूलगढ़ पर मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, तीन लड़कियां व एक लड़का छोड़ गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश को वारिसों के हवाले कर दी है।