फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One girl killed and three others injured in road accident in Sangrur

संगरूर में हादसा: पीआरटीसी की बस ने चार बच्चियों को चपेट में लिया, एक की मौत, तीन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 18 Apr 2022 07:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 07:48 PM IST
सार

पंजाब के संगरूर जिले में दर्दनाक हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य बच्चियां घायल हैं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
One girl killed and three others injured in road accident in Sangrur
पीआरटीसी की बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौटते समय सड़क पार कर रही चार मासूम बच्चियों को तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घायल तीन बच्चियों को संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना संगरूर के नजदीक कस्बा महलां चौक में सोमवार को दोपहर के समय की है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर के समय छुट्टी होने के बाद बच्चियां जब सड़क पार कर रहीं थीं तो अचानक आई तेज रफ्तार पीआरटीसी की बस ने चार बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छठी कक्षा में पढ़ने वाली आठ वर्षीय छात्रा अमनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ तीसरी कक्षा की तीन छात्राएं बलजिंदर कौर, दमनप्रीत कौर, गुरवीर कौर गंभीर घायल हो गईं। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे महलां चौकी के पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत घायल बच्चियों को संगरूर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां वह उपचाराधीन हैं। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बस को कब्जे में ले लिया है। पास के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर बने कट की वजह से ऐसे हादसे रोजाना होते रहते हैं लेकिन प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को दो लाख देगी पंजाब सरकार
सड़क हादसे पर पंजाब सरकार ने गहरा दुख जताया है। सरकार हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे के परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। साथ ही घायल हुए बच्चों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी। पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने इस हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए यह घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि पीड़ित परिवार के साथ पंजाब सरकार खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed