फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one friend rape married woman, three friend made mms

एक दोस्त विवाहिता से रेप करता रहा, 3 बनाते रहे वीडियो

Fri, 03 Jul 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Fri, 03 Jul 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
one friend rape married woman, three friend made mms

पंजाब में मायके घर आई विवाहिता को गांव के रास्ते पर दबोच गांव के 4 युवकों ने हैवानियत का नंगा नाच किया और मोबाइल से वीडियो बना ली।

विज्ञापन


घटना, पंजाब के होशियारपुर जिले की है। विवाहिता ने हिम्मत दिखाई और चारों युवकों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी। थाना गढ़शंकर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में गांव बिल्लड़ों निवासी जोगी पुत्र नंज्जू, वीना पुत्र महिन्द्र पाल, हरदीप पुत्र चूहड़, मौजी पुत्र मदन लाल शामिल हैं।
विज्ञापन



पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह शहीद भगत सिंह नगर जिले की रहने वाली है और छुट्टियों में मायके गांव बिल्लड़ों आई थी। 30 जून को जब वह मां के साथ चारा लेने खेत पर गई तो उसकी मां थोड़ा आगे निकल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने में बाइक सवार युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। जोगी ने उसके साथ दुष्कर्म किया जबकि तीनों आरोपी अपने-अपने मोबाइल पर वीडियो बनाने लगे। इतने में मां आई और आरोपी डराते-धमकाते मौके से फरार हो गए। आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed