फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   one died in celebratory firing at bathinda of punjab

पंजाब : नाती की खुशी में कर रहा था फायरिंग, बहन के पोते की गोली लगने से मौत 

Tue, 12 Jan 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Jan 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
one died in celebratory firing at bathinda of punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब में खुशी समागम में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक बठिंडा के गांव राईया में अपने चाचा के साथ उसके ननिहाल गांव में खुशी समागम में शिरकत करने गया था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक हरजीत सिंह (23) निवासी गांव शाहिदा वाला जिला सिरसा के चाचा गुरसेवक सिंह के बयान पर उसके मामा सुरजीत सिंह निवासी गांव राईया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे हरजीत सिंह के साथ दस जनवरी को अपने ननिहाल गांव रईया में अपने मामा सुरजीत सिंह के नाती होने की खुशी में रखे समागम में शिरकत करने आया था। समागम के दौराना उसके मामा सुरजीत सिंह ने अपने 22 बोर की रिवाल्वर से फायर करने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक फायर उसके भतीजे हरजीत सिंह को लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


थाना तलवंडी साबो पुलिस के एएसआई गोबिंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा गुरसेवक सिंह के बयान पर उसके मामा सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 304/336/आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed