{"_id":"5ffd42107b83bd51f12fee26","slug":"one-died-in-celebratory-firing-at-bathinda-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब : नाती की खुशी में कर रहा था फायरिंग, बहन के पोते की गोली लगने से मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब : नाती की खुशी में कर रहा था फायरिंग, बहन के पोते की गोली लगने से मौत
Tue, 12 Jan 2021 12:01 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में खुशी समागम में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। मरने वाला युवक बठिंडा के गांव राईया में अपने चाचा के साथ उसके ननिहाल गांव में खुशी समागम में शिरकत करने गया था। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने मृतक हरजीत सिंह (23) निवासी गांव शाहिदा वाला जिला सिरसा के चाचा गुरसेवक सिंह के बयान पर उसके मामा सुरजीत सिंह निवासी गांव राईया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
थाना तलवंडी साबो पुलिस को दर्ज करवाए बयान में गुरसेवक सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे हरजीत सिंह के साथ दस जनवरी को अपने ननिहाल गांव रईया में अपने मामा सुरजीत सिंह के नाती होने की खुशी में रखे समागम में शिरकत करने आया था। समागम के दौराना उसके मामा सुरजीत सिंह ने अपने 22 बोर की रिवाल्वर से फायर करने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक फायर उसके भतीजे हरजीत सिंह को लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना तलवंडी साबो पुलिस के एएसआई गोबिंद सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के चाचा गुरसेवक सिंह के बयान पर उसके मामा सुरजीत सिंह के खिलाफ धारा 304/336/आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन