फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   One Died in Accident at Chandigarh

Accident in Chandigarh: एक्टिवा सवार को थार चालक ने मारी टक्कर, अखबार बांटने जा रहे किशनगढ़ निवासी की जान गई

Thu, 26 May 2022 11:27 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 26 May 2022 11:27 AM IST
सार

बलबीर गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला कमेटी सेक्टर 7 चंडीगढ़ के महासचिव थे और अखबार बांटने का काम भी करते थे। गुरुवार सुबह भी वह अखबार बांटने के लिए ही घर से निकले थे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
One Died in Accident at Chandigarh
चंडीगढ़ में हादसे में क्षतिग्रस्त थार गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 17/18 के लाइट प्वाइंट पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार थार चालक ने एक्टिवा सवार समाचार पत्र वितरक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और थार पलट गई। हादसे के बाद आरोपी थार चालक और गाड़ी में बैठे अन्य लोग फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पीसीआर टीम ने एक्टिवा सवार को जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान किशनगढ़ निवासी बलबीर सिंह राणा (47) के रूप में हुई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने बलबीर के चचेरे भाई सतेंद्र राणा की शिकायत पर आरोपी थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सतेंद्र उस समय घर से सैर करने के लिए निकले हुए थे। सूचना पर वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


बलबीर सिंह राणा समाचार पत्र वितरण का काम करते थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े चार बजे वह रोज की तरह सेक्टर-22 में बने सेंटर पर समाचार पत्र लेने के लिए जा रहे थे। पौने पांच बजे जब वह प्रेस लाइट प्वाइंट से होकर सेक्टर-17/18 के लाइट प्वाइंट पर पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार थार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। थार चालक स्कूटी सवार बलबीर को पहले लाइट प्वाइंट से दूसरे लाइट प्वाइंट तक घसीटता हुआ ले गया। तेज रफ्तार होने के कारण थार अनियंत्रित होकर पलट गई जबकि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी गाड़ी से निकलकर फरार हो गए। मौके से गुजर रहे एक राहगीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर ने बलबीर राणा को जीएमएसएच-16 पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य परीक्षण में पता चला कि टक्कर लगने से उनकी बाजू टूट गई थी और कमर और सिर पर गंभीर चोटें आई थीं जबकि उन्होंने हेलमेट भी पहन रखा था।

तीन बच्चों के सिर से उठा साया, घर में कमाने वाले एकमात्र व्यक्ति थे बलबीर
मृतक के सहयोगी पंकज भट्ट ने बताया कि बलबीर घर में अकेले कमाने वाले थे। उनके तीन बच्चे हैं। एक बेटा और 17 व 22 साल की दो बेटियां। तीनों बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। बलबीर गढ़वाल भ्रातृ मंडल रामलीला कमेटी सेक्टर-7 चंडीगढ़ के महासचिव थे। 


आरोपी के बारे में पता चला, पुलिस पकड़ से दूर 
सेक्टर-17 थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि थार के नंबर से आरोपी के घर के बारे में पता चल गया है। आरोपी सेक्टर-33 स्थित अपने घर से फरार है। ओम प्रकाश ने बताया कि थार में कितने लोग सवार थे, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। लाइट प्वाइंट पर लगे कैमरे की फुटेज सर्वर में दिक्कत आने के कारण मिल नहीं पायी है। शुक्रवार को कैमरे की फुटेज मिल जाएगी। आरोपी ने लालबत्तियां तोड़कर गए थे कि नहीं यह भी साफ हो जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed