{"_id":"5d01168cbdec2207476e4a36","slug":"one-arrested-with-fake-currency-of-18-10-lakh-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में 18 लाख की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी, कहां तैयार हुई ये रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब में 18 लाख की जाली करेंसी के साथ एक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी, कहां तैयार हुई ये रकम
Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फाजिल्का (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का सदर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उससे 18 लाख 10 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए आरोपी को गांव अभुन्न के बस स्टैंड से दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान जब वह ढाणी खरासवाली के सेम नाले के निकट मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गुरूहरसहाय के गांव मोहन के उताड़ निवासी गुरमीत सिंह जाली करेंसी तैयार करके बाजार में चलाता है। आरोपी गुरमीत अब भी अरनीवाला से भारी मात्रा में जाली करेंसी लेकर मोटरसाइकिल से फाजिल्का की तरफ आ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने सूचना के आधार पर गांव अभुन्न के बस स्टैंड पर नाकाबंदी करके गुरमीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्ति से 18 लाख 10 हजार रुपये की जाली करेंसी बरामद की। एसआई हरबंस सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ताकि पता चल सके कि उसे यह करेंसी कहां से मिली है।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी से यह भी पता लगाना चाहती है कि वह जाली करेंसी खुद तैयार करता है तो कागज, प्रिंटर और स्कैनर आदि कहां रखे हुए हैं। सूत्रों से पता चला है कि उक्त व्यक्ति पिछले काफी समय से जाली करेंसी का कारोबार कर रहा है और अब तक करोड़ों रुपये बाजार में चला चुका है।
पूछताछ के दौरान पुलिस इसके अन्य सहयोगियों के बारे में भी पता लगा रही है। फिलहाल उन्होंने गुरमीत सिंह के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।