omg! खाना बनाते-बनाते नौकर बन गया लखपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टर के घर खाना बनाने वाला नौकर तीन साल में लखपति बन गया। डॉक्टर के घर से छिटपुट कैश चोरी करता रहा, और किसी को भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को डॉक्टर ने उसे घर के लॉकर से कैश चुराते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।
इसके बाद पुलिस को बुलाकर नौकर को उसके सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने नौकर की निशानदेही पर 2.83 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
3 साल से कर रहा था चोरी
अंबाला सिटी के प्रेम नगर मनाली हाउस स्थित वर्धमान अस्पताल के मालिक डॉ. विपिन जैन ने अपने घर पर खाने बनाने के लिए नौकर उमांशकर निवासी गांव शिरावली जालौन यूपी रखा था। पिछले करीब तीन साल से यह नौकर उनके घर काम कर रहा था।
डॉ. विपिन ने बताया कि वे मंगलवार को अपने घर पर थे। उसी दौरान उन्होंने आरोपी नौकर को घर के लॉकर से करीब पांच हजार रुपये कैश चोरी करते हुए पकड़ लिया।
पुलिस ने बताया कि जब चोरी के आरोपी से पूछताछ की गई, तो मामला लंबे समय से चोरी का निकला। इसकी खबर डॉक्टर को भी नहीं थी।
नौकर के घर से मिले 2.83 लाख रुपये
आरोपी ने कबूल किया है कि वह लंबे समय से थोड़ा-थोड़ा कैश डॉक्टर के घर से चुरा रहा था। वह थोड़ा-थोड़ा कैश इसलिए चुराता था, जिससे किसी को उस पर शक न हो। पिछले काफी समय से वह यह कैश चुरा रहा था।
पूछताछ में उसने बताया कि वह चोरी किए गए पैसे अपने घर पर ही रखता था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से करीब 2.83 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली।
महंगे शौक हैं डॉक्टर के इस नौकर के
पुलिस ने बताया कि नौकर के शौक बहुत महंगे है। नौकर के पास से हजारों रुपये मूल्य का कीमती मोबाइल, ब्रांडेड जूते आदि कीमती सामान बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि चोरी के पैसों से वह अपने महंगे शौक पूरे करता था।