{"_id":"b097e44f15511128633c25de5b926092","slug":"olx-and-online-shopping-fraud-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"olx, ऑनलाइन शॉपिंग पर चपत, एक दिन 5 केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
olx, ऑनलाइन शॉपिंग पर चपत, एक दिन 5 केस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 01 Mar 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी में साइबर क्राइम से जुड़े मामलों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। किसी को ओएलएक्स पर ठगा गया तो किसी को ऑनलाइन शॉपिंग से चपत लगाई गई। इन सभी मामलों की जांच साइबर क्राइम सेल कर रही है। शनिवार को भी साइबर क्राइम के पांच नए मामले सामने आए।
विज्ञापन
पेंशन की रकम निकाली
सेक्टर-45 सी निवासी राम लाल ने सेक्टर-34 थाने में दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने बैंक खाते में 2,46,448 रुपये पेंशन के जमा करवाए थे। उनके अनुसार किसी ने इसे फर्जी तरीके से निकाल लिया।
विज्ञापन
ओएलएक्स पर धोखाधड़ी
सेक्टर-7 निवासी हरमन सिंह ने एमडी पारकर पर 47300 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस में दी शिकायत में हरमन ने कहा है कि उसे ओएलएक्स वेबसाइट पर आईफोन बेचने के नाम पर ठगी की गई है। सेक्टर-तीन थाने ने केस दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन
धोखा कर ठगे 30 हजार
सेक्टर-23ए निवासी सुरेंद्र बग्गा ने वेद प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। उनके अनुसार आरोपी ने उससे 30 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। सेक्टर-17 थाने ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंप दी है।
विदेश भेजने के नाम पर ठगी
सेक्टर-37 निवासी युवती ने तमिलनाड़ू निवासी अरुण के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में पैसे ठगने का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती के अनुसार अरुण ने उससे फेसबुक के जरिये दोस्ती की थी। अरुण ने उसे बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। अरुण ने उसे भी सिंगापुर भेजने की बात कही। इसके बदले में उसने उससे पैसे लिए। पैसे मिलने के बाद वह फेसबुक से गायब हो गया।
नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा
सेक्टर-56 निवासी क्रांति पाल सिंह ने सेक्टर-39 थाने में रंजीत मेहता के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि रंजीत ने उन्हें विदेश में नौकरी दिलाने के नाम धोखाधड़ी की है। थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है।