{"_id":"2a00002241c4e1d22fadef24fadd887c","slug":"older-man-dead-body-found-in-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, नहर में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत, नहर में मिला शव
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Tue, 13 May 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में गए वृद्ध का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पश्चिमी यमुना नहर से मिला। मृतक की शिनाख्त गांव गधौली निवासी रामपाल ने अपने पिता जगीर सिंह (85) के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। ज्ञात हो कि कि मृतक जगीर सिंह रविवार को थाना शहर पुलिस को जगाधरी रेलवे स्टेशन के पास जमना गली स्थित सत्यनारायण मंदिर के पास नहर में पड़ा मिला था।
विज्ञापन
शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया था। सोमवार को मृतक के परिजनों को इसकी सूचना मिली।
गांव गधौली निवासी रामफल ने बताया कि उसके 85 वर्षीय पिता प्रतिदिन पश्चिमी यमुना नहर के पास स्थित अपने खेतों में जाते थे। रविवार सुबह भी वह करीब 9 बजे घर से खेतों में जाने के लिए निकले थे, जिसके बाद वह घर नहीं लौटे।
विज्ञापन
रामफल ने बताया कि पिता के घर न पहुंचने पर उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी लेकिन उनका कहीं कुछ नहीं पता चला। सोमवार को उमर उजाला समाचार पत्र में वृद्ध का शव मिलने की खबर पढ़कर वह थाना शहर यमुनानगर पहुंचे।
मामले के जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक की मौत पैर फिसने कर पानी में गिरने से हुई है। उन्होंने हादसे का किसी पर भी किसी प्रकार का शक जाहिर नहीं किया है।
फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।