फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Old man commits suicide in Ludhiana of Punjab

Ludhiana News: बुजुर्ग ने दुकान में फंदा लगा की खुदकुशी, शटर उठाने पर लटकी मिली लाश

Sun, 19 Feb 2023 11:29 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Feb 2023 11:29 PM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि राम प्रसाद मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था। उसके पांच बेटे हैं और वह समराला चौक के पास चाय की दुकान चलाता है। वह कई बार दुकान के अंदर ही रात को सो जाता था। शनिवार की रात को वह घर नहीं गया। 

विज्ञापन
Old man commits suicide in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

समराला चौक के पास चाय की दुकान चलाने वाले इंद्रा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग राम प्रसाद (65) ने रविवार की सुबह अपनी दुकान में ही संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनका बेटा दुकान पहुंचा तो दुकान का शटर बंद था। उसने शटर उठाया तो अंदर राम प्रसाद का शव लटक रहा था। 

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद थाना डिविजन सात की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि राम प्रसाद ने आत्महत्या किस कारण की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सतबीर सिंह ने बताया कि राम प्रसाद मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था। उसके पांच बेटे हैं और वह समराला चौक के पास चाय की दुकान चलाता है। वह कई बार दुकान के अंदर ही रात को सो जाता था। शनिवार की रात को वह घर नहीं गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने सोचा कि वह दुकान पर ही सो गया है। रविवार सुबह राम प्रसाद का बेटा दुकान पर आया तो दुकान का शटर बंद था। उसने आसपास के लोगों से पूछा कि पिता कहां हैं तो किसी को कुछ पता नहीं था। जब उसने शटर उठाया तो अंदर शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस राम प्रसाद के आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed