फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   old lady rape accuesed and his all family, ostracized from the panchayat

वृद्धा से रेप, पंचायत में आरोपी के पूरे परिवार को सजा, युवकों पर बंदिश

Wed, 31 Aug 2016 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Wed, 31 Aug 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
old lady rape accuesed and his all family, ostracized from the panchayat
panchayat - फोटो : amar ujala
बुजुर्ग महिला से रेप का खामियाजा आरोपी युवक के साथ-साथ पूरे परिवार को भुगतना पड़ा। युवकों पर बंदिश लगा दी गई।
विज्ञापन


पंचायत ने पूरे परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। मामला, हरियाणा में पानीपत के खंड बापौली के बिहोली गांव का है। हालांकि अभी तक मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई।
दरअसल, युवक ने गांव की एक बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म किया था। मामला गांव की पंचायत तक पहुंचा तो आरोपी के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया। ऐलान हुआ कि कोई ग्रामीण आरोपी के परिवार से किसी प्रकार का वास्ता नहीं रखेगा।
विज्ञापन


मामले पर करीब ढाई घंटे तक पंचायत चली। हालांकि पंचायत में आरोपी परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा। इसके बाद पंचायत ने चौकीदार को भेजा, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पंचायत ने एक कमेटी बनाई गई। कमेटी ने करीब दस मिनट के बाद आरोपी परिवार का सामाजिक रूप से बहिष्कार करने का फरमान जारी कर दिया। सरपंच जिले सिंह ने बताया कि पंचायत ने एक कमेटी बनाने के बाद चंद्रभान परिवार का सामाजिक बहिष्कार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माचिस की तीली तक नहीं देगा

old lady rape accuesed and his all family, ostracized from the panchayat
panchayat - फोटो : Bureau
कमेटी ने कहा कि बहिष्कार किए गए परिवार से 36 बिरादरी में से एक भी व्यक्ति किसी तरह से सहायता नहीं करेगा। आरोपी विजय के परिवार को गांव में एक माचिस की तीली तक नहीं दी जाएगी। वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि आरोपी और उसके परिवार को गांव से निकाल दिया जाए। इसके बाद पंचायत ने कहा कि उस परिवार से कोई लेनदेन नहीं रखेगा तो वह अपने आप ही गांव छोड़कर मजबूर हो जाएगा।

रात 10 बजे गलियों में घूमने पर प्रतिबंध
सरपंच जिले सिंह ने बताया कि पंचायत में एक फैसला और लिया गया। रात 10 बजे बाद कोई युवक गांव की गलियों में नहीं घूमेगा। अगर कोई युवक घूमता मिला तो उसके माता पिता को जवाब देना होगा, अन्यथा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।

लड़ाई लड़ेगी आंगनबाड़ी वर्कर
आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर की प्रदेशाध्यक्ष संतोष रावल ने पंचायत में कहा कि गांव के युवक ने बुजुर्ग महिला के साथ जो किया, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा मिले। इसके लिए पंचायत को आगे आना होगा, नहीं तो वे महिला को न्याय दिलाने के लिए पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed