{"_id":"5dd7618d8ebc3e54e037293f","slug":"old-lady-gold-chain-snatched-by-bike-riders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः पता पूछा और फिर झपट ली बुजुर्ग के गले से सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चंडीगढ़ः पता पूछा और फिर झपट ली बुजुर्ग के गले से सोने की चेन, सीसीटीवी में कैद आरोपी
Fri, 22 Nov 2019 09:53 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 22 Nov 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बरामदे में बैठी एक बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो युवकों ने किसी का पता पूछा। जैसे ही महिला बताने के लिए उठी आरोपी गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात वीरवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। अंगूरी देवी (70) सेक्टर-19 निवासी हैं। अपने मकान नंबर 3335 में वे दोपहर को अपने घर के पास बरामदे में बैठी हुई थीं। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां आए। पहले उन्होंने अंगूरी देवी से किसी का पता पूछा, लेकिन उन्होंने बताने से मना कर दिया।
इसके बाद बाइक सवारों ने कहा कि यह साइकिल किसकी खड़ी है। जैसे अंगूरी देवी साइकिल देखने के लिए उठी आरोपी सोने की चेन झपट ली। जब तक वह कुछ समझ पातीं आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर सेक्टर-19 थाना प्रभारी शादी लाल व एसआई सरवन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अंगूरी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपियों ने हेलमेट पहन रखा था। इस वजह से वह कुछ समझ नहीं सकीं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के एरिया में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो स्नैचर कैद थे। पुलिस अब फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है।

डीजीपी से कर चुके हैं शिकायत
सेक्टर-19 रेजिडेंट वेलफेयर एसोशिएसन के प्रधान एके डडवाल ने बताया कि इस एरिया में पीसीआर न के बराबर गश्त करती है। इसके अलावा यहां के पार्कों में कई लोग दिनभर ताश खेलते रहते हैं। इसे लेकर कई बार चंडीगढ़ डीजीपी के ऑफिशियल वेबसाइट पर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज कोई कार्रवाई नहीं हुई।
सैर कर रहे व्यक्ति से मोबाइल छीना
सेक्टर-55/56 के डिवाइडिंग रोड के पास एक व्यक्ति से बाइक सवार युवक मोबाइल झपटकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-56 निवासी हरिओम शर्मा ने बताया कि वह सेक्टर-32 के अस्पताल में काम करता है। बुधवार रात करीब 8.30 बजे घर के बाहर सैर कर रहा था। इतने में बाइक सवार दो युवक उसका मोबाइल झपटकर फरार हो गए। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।