VIDEO: नशे में धुत युवक ने बुजुर्ग दंपति को बुरी तरह पीटा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल दुकान चला रहे दंपति को नशे में धुत्त युवक ने बुरी तरह पीट डाला। ये सारा मंजर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला, चंडीगढ़ में बुधवार रात को सेक्टर 18 में घटित हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 19 निवासी जोगिंदर पाल सोनी (58)और उनकी पत्नी संतोष कुमारी (56) सेक्टर 18 में मोबाइल की दुकान चलाते है। जोगिंदर पाल सोनी ने बताया कि रात को करीब 10 बजे उनका पड़ोसी युवक पेशे से ड्राइवर राजीव नशे की हालत में उनकी दुकान में घुसा और उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। जब उसको रोका गया तो उसने पत्नी पर हमला कर दिया।
जोगिंद्र पाल पत्नी की मदद के लिए सामने आए तो उनकी भी पिटाई कर डाली। आरोप है कि दंपति पिटते रहे और आसपास के दुकानदार तमाशा देखते रहे। किसी की हिम्मत नहीं हुई कि कोई इसको रोके ।
पति का हाथ और पत्नी का दांत तोड़ा
युवक के हमले से जोगिंद्रपाल का हाथ टूट गया और संतोष कुमारी का एक दांत टूट गया। दोनों की पिटाई कर युवक मौकेसे फरार हो गया। पीड़ितों का कहना है कि उनका युवक केसाथ पहले कभी कोई झगड़ा या बहस तक नही हुई है।
घायल दंपति ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौकेपर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को जीएमएसएच-16 लेकर गए । जहां से पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाया।
पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में तो ले लिया था। उनका आरोप है कि पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव बनाती रही। मगर उनके अड़ जाने पर युवक पर केस दर्ज करने के बाद उसको गिरफ्तार किया।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें