फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ola cab driver murder case, driver murder case, mohali murder case, ola driver murder, kurali

ओला कैब ड्राइवर की हत्या मामला : पुलिस की कहानी संदेह के घेरे में

Thu, 21 Jul 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली।
ब्यूरो/अमर उजाला, कुराली। Updated Thu, 21 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
ola cab driver murder case, driver murder case, mohali murder case, ola driver murder, kurali
राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगाकर पुलिस के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए। - फोटो : amarujala
गांव चनालों के दो युवकों को ओला कैब ड्राइवर की हत्या के केस में फंसाने को लेकर रोष में आए गांव वासियों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लगाया। गांव वासियों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है। 
विज्ञापन


जिला पुलिस ने गत दिनों काबू किए गए चोर गिरोह के सदस्यों में चनालो के दो युवक भी शामिल बताए गए हैं। पुलिस ने चोरी के कई केसों के सहित मोहाली के टैक्सी चालक के कत्ल का केस में फंसाए जाने के रोष में आए गांव के लोग गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठा हुए। इस दौरान अकाली दल के शहरी प्रधान प्रदीप रूढ़ा, त्रिलोक धीमान, पार्षद कुलवंत कौर पाबला, गुरमेल सिंह पाबला, राणा मुकेश कुमार इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन


युवकों के पारिवारिक मेंबरों हरपाल सिंह और कुलदीप सिंह ने बताया कि उनके लड़कों को पुलिस ने किसी नाके से नहीं पकड़ा, बल्कि घर से उठाया है। इस दौरान पुलिस ने कई दिनों के बाद चोरी के कई केसों के अतिरिक्त मोहाली में हुई कत्ल का केस भी उनके ऊपर डाल दिया है। गांव वासियों ने कहा कि नौजवान कातिल नहीं है। गांव वासियों ने कहा कि मोहाली में हुई टैक्सी चालक की हत्या की घटना शहर में लगे सीसीटीवी की फुटेज से सच सामने आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि इस मामले में इंसाफ नहीं मिला तो संघर्ष जारी रखा जाएगा। इसी दौरान गांव वासियों ने कुराली-खरड़ मार्ग पर जाम लगाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, एसएचओ अमरबीर सिंह ने झूठे केस में फंसाए जाने को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद ही दोनो युवकों को इस मामले में नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed