फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   oil tanker crushed 3 students including 2 sisters, death

हरियाणा: तेल टैंकर ने 3 छात्राओं को कुचला

Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Wed, 07 Jan 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
oil tanker crushed 3 students including 2 sisters, death

हरियाणा के हिसार जिले में एक तेल टैंकर ने स्कूटी से घर लौट रही तीन छात्राओं को कुचल दिया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो छात्राएं साक्षी मित्तल तथा तनु मित्तल सगी बहनें हैं, जबकि एक अन्य गौरी सैनी उनकी सहेली है।

विज्ञापन


गौरी इलाके के जाने माने इतिहासकार जगदीश सैनी की पुत्री है। ये तीनों एसडी महिला कॉलेज की छात्राएं थी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार डडल पार्क निवासी गौरी सैनी एसडी महिला कॉलेज में बीए प्रथम की छात्रा थी। वहीं अनाज मंडी में बूथ नंबर 11 के व्यापारी रामकेश मित्तल की पुत्री साक्षी मित्तल गौरी की क्लासमेट थी, जबकि साक्षी की बड़ी बहन तनु मित्तल भी इसी कॉलेज में बीकॉम फाइनल की छात्रा थी।
विज्ञापन


ये तीनों मंगलवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूटी पर सवार हो कर कॉलेज से अनाज मंडी के नजदीक स्थित साक्षी मित्तल के घर जा रहीं थीं। जींद रोड पर सेक्टर 5 के समीप जींद की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार तेल टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तेल टैंकर का चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका तथा टैंकर सड़क से नीचे खाई में उतर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में साक्षी मित्तल तथा तनु मित्तल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गौरी सैनी को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

...तो बच सकती थी छात्राओं की जान

oil tanker crushed 3 students including 2 sisters, death

सिटी थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने बताया कि पुलिस ने तेल टैंकर के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर टैंकर को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद पूर्व सीपीएस विनोद भयाना, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग बंसल, रवि गोयल, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजपाल यादव, कृष्ण प्रणामी स्कूल के चेयरमैन हरिकेश सिंगला, पीसीएसडी स्कूल के प्राचार्य अशोक मित्तल, रविंद्र मक्कड़ व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सिविल अस्पताल पहुंचे तथा पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।

फिर नहीं पहुंची एंबुलेंस
हादसे के बाद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाने के लिए कई बार फोन किए, लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। सिटी पुलिस घायल गौरी सैनी को अपनी गाड़ी में लेकर सिविल अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

चिकित्सकों के काफी प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। उधर सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. राहुल बुद्धिराजा ने एंबुलेंस के नहीं पहुंचने पर सफाई दी है कि ये व्यवस्था उनके हाथ में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed