{"_id":"574714534f1c1b7562691976","slug":"officer-did-not-listen-complaint-disabled-farmer-burn-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी ने शिकायत नहीं सुनी तो दिव्यांग किसान ने किया आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिकारी ने शिकायत नहीं सुनी तो दिव्यांग किसान ने किया आत्मदाह
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 27 May 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
किसान सुसाइड
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारी ने शिकायत नहीं सुनी तो आहत दिव्यांग किसान ने शरीर पर डीजल डाल कर लिया आत्मदाह। मामला पंजाब के मोगा के कस्बा कोट ईसेखां में ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफसर (बीडीपीओ) दफ्तर का है। आग में किसान 85 प्रतिशत झुलस गया। उसे कोट ईसेखां अस्पताल दाखिल करवाया गया। उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना कोट ईसेखां के कार्यकारी प्रमुख इंस्पेक्टर शिव चंद ने बताया कि किसान करतार सिंह (65) निवासी गांव लोहगड़ थाना धर्मकोट का अपने पड़ोसी के साथ लंबे समय से गली का विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि किसान करतार सिंह ने ब्लॉक विकास एवं पंचायत अफसर के अलावा राजस्व अधिकारियों को शिकायतें भी दीं हुई थीं। जानकारी के अनुसार अधिकारी उसकी शिकायतों पर कार्रवाई के लिए आनाकानी करते आ रहे थे।
विज्ञापन
इस वजह से किसान करतार सिंह परेशान था। वह वीरवार को पहले धर्मकोट में एक सिविल राजस्व अधिकारी के पास गया। उसके बाद वह दोपहर करीब 2 बजे कोट ईसेखां में ब्लाकॅ विकास एवं पंचायत अफसर (बीडीपीओ) दफ्तर में पहुंच गया। वहां पर अधिकारियों की टाल मटोल नीति से तंग आकर उसने बीडीपीओ दफ्तर के ग्राउंड में खुद पर डीजल डाल कर खुद आग लगा ली।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर शिव चंद ने बताया कि मौके पर किसान 85 प्रतिशत झुलस गया। उसे कोट ईसेखां अस्पताल दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर होने की वजह से उसे गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज फरीदकोट रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक किसान के वारिसों का इंतजार किया जा रहा है। उनके बयान दर्ज कर जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।