{"_id":"5a3a10de4f1c1bb6678c312a","slug":"objectional-photo-uploaded-in-mp-deepender-hooda-whatsapp-group","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांसद के व्हाट्सऐप ग्रुप में डाल दी दिग्गज नेता की पत्नी के नाम से अश्लील फोटो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सांसद के व्हाट्सऐप ग्रुप में डाल दी दिग्गज नेता की पत्नी के नाम से अश्लील फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 20 Dec 2017 03:39 PM IST
विज्ञापन
Whatsapp
एक बडे़ राजनेता की पत्नी के नाम से सांसद के व्हाट्स एप ग्रुप में अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जांच में सामने आया कि यह पोस्ट कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत जिले के ग्रुप में अपलोड की गई है। ग्रुप में किसी ने नंबर के आगे स्टेटस में पीड़ित महिला नाम लिखकर अश्लील फोटो अपलोड किया।
सिविल लाइन थाना में दी शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया है कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के सोनीपत जिले के सदस्यों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि ग्रुप एडमिन सांसद के पीए ललित सचदेवा हैं।

राजनीतिक परिवार से संबंध रखती है पीड़िता
whatsapp
पीड़िता ने बताया कि उनके पास प्रदेश भर से कई लोगों के फोन आए और उन्होंने उनके नाम का प्रयोग करके अश्लील फोटो अपलोड करने की जानकारी दी। वह प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखती हैं और उनके पति बड़े नेता रह चुके हैं।
इसके अलावा उनका अपना भी राजनीतिक कद है। ऐसे में उनके नाम का दुरुपयोग करके उनकी छवि को बदनाम कर इस तरह का काम किया गया है। बताया गया है कि अश्लील फोटो अपलोड करने वाली आरोपी महिला रोहतक जिले से संबंधित है और वह भी इस ग्रुप की सदस्य थी।
हालांकि इस पोस्ट के बाद उसे ग्रुप से निकाल दिया गया है। अब पुलिस जांच कर रही है कि इस महिला का नाम वास्तव में पीड़िता के नाम से मिलता है या उसने उनके नाम का दुरुपयोग करके फोटो अपलोड की। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।