{"_id":"5cde3506bdec2207863ab2b7","slug":"nursing-student-sexual-harassment-by-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगर गुरदास मान से मिलाने का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो दिखाकर की थी दोस्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सिंगर गुरदास मान से मिलाने का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो दिखाकर की थी दोस्ती
Fri, 17 May 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कसौली (सोलन)

Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 17 May 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी गायक गुरदास मान से मिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ निवासी नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कसौली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी अमनदीप के रूप में हुई।
चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली के एक हॉस्टल में रहती है। वह नर्सिंग की छात्रा है और पंजाबी गायक गुरदास मान की फैन है। उसने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले गुरदास मान की फोटो अपने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में अमनदीप के साथ देखी। इसके बाद दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। उसने अमनदीप से कहा कि वह गुरदास मान से मिलना चाहती है।
अमनदीप ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे गुरदास मान से मिला सकता है। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। एक दिन युवक ने फिर से कहा कि वह गुरदास मान से उसे मिला सकता है। यह बात सुन वह उसके झांसे में आकर 15 मई की शाम को मोहाली से कसौली के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन
वहां पहुंचने पर युवक ने कसौली में स्थित एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। रात खाना खाने के बाद युवक ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। कसौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।