फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nursing Student Sexual Harassment by boy

सिंगर गुरदास मान से मिलाने का झांसा देकर नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म, फोटो दिखाकर की थी दोस्ती

Fri, 17 May 2019 09:44 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कसौली (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/कसौली (सोलन) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 17 May 2019 09:44 AM IST
विज्ञापन
Nursing Student Sexual Harassment by boy
सांकेतिक तस्वीर
पंजाबी गायक गुरदास मान से मिलवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ निवासी नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कसौली थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहाली निवासी अमनदीप के रूप में हुई।
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली के एक हॉस्टल में रहती है। वह नर्सिंग की छात्रा है और पंजाबी गायक गुरदास मान की फैन है। उसने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले गुरदास मान की फोटो अपने फेसबुक फ्रेंड लिस्ट में अमनदीप के साथ देखी। इसके बाद दोनों में चैटिंग शुरू हो गई। उसने अमनदीप से कहा कि वह गुरदास मान से मिलना चाहती है।
विज्ञापन


अमनदीप ने उसे भरोसा दिलाया कि वह उसे गुरदास मान से मिला सकता है। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इस दौरान युवक ने कई बार उसे मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने इंकार कर दिया। एक दिन युवक ने फिर से कहा कि वह गुरदास मान से उसे मिला सकता है। यह बात सुन वह उसके झांसे में आकर 15 मई की शाम को मोहाली से कसौली के लिए निकल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर युवक ने कसौली में स्थित एक रिजॉर्ट में कमरा बुक कराया। रात खाना खाने के बाद युवक ने उससे जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। कसौली थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सोलन ने बताया कि पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed