फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nurse send porn mms to doctor and blackmail

नर्स ने डॉक्टर को भेजे गंदे MMS, ब्लैकमेलिंग

Fri, 12 Dec 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
nurse send porn mms to doctor and blackmail

महाबीर दल अस्पताल के एक डॉक्टर को अश्लील एमएमएस डालकर उसी के अस्पताल की जीएनएम (नर्स) द्वारा ब्लैकमेल करने का मामला प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पंचायती समझौते के तहत नर्स डेढ़ लाख रुपये ले चुकी है और 50 हजार रुपये और मांग रही थी। डाक्टर ने पुलिस को शिकायत की और 20 हजार रुपये लेते हुए नर्स रफिका, इसी अस्पताल के डाक्टर और पिंगली निवासी जयदेव व बलराज को मौके पर पकड़वा दिया। इनका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


महाबीर दल अस्पताल के डॉक्टर राकेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अस्पताल की ही एक नर्स ने उसके फोन पर अश्लील एमएमएस डाला। मौका मिलने पर आरोपी नर्स ने उसके फोन से अपने फोन पर वहीं एमएमएस डाल लिया। इसके बाद डॉक्टर राकेश को नर्स ब्लैकमेल करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Trending Videos

20 हजार रुपये लेते हुए तीन आरोपी पकडे़

nurse send porn mms to doctor and blackmail

सिटी थाना प्रभारी श्रीदत्त शर्मा ने बताया कि इस मामले में डॉक्टर और नर्स में पहले पंचायती तौर पर फैसला हो चुका था। उस दौरान वह दो लाख रुपये मांग रही थी और डेढ़ लाख रुपये में समझौता कर लिया था। बाकी 50 हजार रुपये लेने के लिए जीएनएम अब फिर से धमकी देने लगी। डॉ. राकेश ने पुलिस का सहारा लेकर 20 हजार रुपये में सौदा तय कर लिया और पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, सिटी थाना प्रभारी श्रीदत्त के नेतृत्व में टीम गठित कर डॉक्टर राकेश से प्लान के मुताबिक नर्स को कुंजपुरा रोड पर बुलवाया। नर्स के साथ डॉ. जयदेव, बलराज व एक अन्य आए। 20 हजार रुपये लेते हुए तीन आरोपी पकडे़ गए और एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में गहनता से जांच में लगी है।

ब्लैकमेलिंग का दूसरा मामला आया सामने

nurse send porn mms to doctor and blackmail

शहर में इस तरह महिलाओं द्वारा पुरुषों को ब्लैकमेल कर पैसे एेंठने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी रामनगर क्षेत्र की दो महिलाएं सोनीपत के एक प्रॉपर्टी डीलर को फंसाने में खुद ही फंस चुकी हैं। दोनों आरोपी महिलाएं जेल की हवा खा रही हैं।

वर्जन
अश्लील एमएमएस से ब्लैकमेलिंग में जीएनएम रफिका, डॉ. जयदेव और बलराज सहित एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। 20 हजार रुपये लेते हुए इनको गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
- श्रीदत्त शर्मा, सिटी थाना प्रभारी, करनाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed