फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI murdered his wife in firozpur of Punjab

एनआरआई पति ने पत्नी को ऐसे दिया 'धोखा', गर्लफ्रेंड संग मिल करवाई खौफनाक वारदात

Tue, 26 Mar 2019 09:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Mar 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
NRI murdered his wife in firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने 14 मार्च को फिरोजपुर के गांव बग्गेके पिपल से अगवा हुई एनआरआई महिला रवनीत कौर की हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक रवनीत कौर की हत्या उसके पति जसप्रीत सिंह निवासी ऑस्ट्रेलिया ने अपनी गर्लफ्रेंड किरनजीत कौर पत्नी सुरेंद्र सिंह की मदद से करवाई थी।

विज्ञापन


किरनजीत कौर ने इस घटना को अंजाम देने के लिए अपनी बहन तरनजीत कौर और अपने पति सुरेंद्र की बुआ के बेटे संदीप सिंह की मदद ली थी। थाना आरिफके पुलिस ने मृतक महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


एसएसपी संदीप गोयल ने बताया कि रवनीत कौर अपने मायके गांव बग्गेके पिपल आई हुई थी। उसका पति ऑस्ट्रेलिया में रहता है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई थी। जसप्रीत के संबंध ऑस्ट्रेलिया में ही रहने वाली किरनजीत कौर से थे। किरनजीत कौर ऑस्ट्रेलिया से भारत (चीमा कालोनी समाणा जिला पटियाला) आई हुई थी। जसप्रीत ने अपनी पत्नी रवनीत कौर को ठिकाने लगाने का काम किरनजीत कौर को सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरनजीत ने रवनीत को अगवाकर उसकी हत्या करने के लिए अपनी बहन तरनजीत कौर और अपने पति सुरेंद्र की बुआ के बेटे संदीप सिंह को साथ लिया। उक्त आरोपियों ने योजना के तहत 14 मार्च को रवनीत को फिरोजपुर के गांव बग्गेके पिपल से अगवा कर उसी दिन हत्या कर शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। हत्या करने के बाद 15 मार्च को किरनजीत कौर ऑस्ट्रेलिया चली गई। 

NRI murdered his wife in firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर

एसएसपी ने बताया कि मामले को हल करने के लिए कई पहलुओं पर जांच शुरू की गई थी। इस दिन रवनीत कौर को उसके पति जसप्रीत सिंह का फोन आया। उस दिन जसप्रीत ने किन-किन लोगों से फोन पर बातचीत की। पुलिस ने सभी के फोन की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने तरनजीत कौर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 

इसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। पुलिस ने जसप्रीत सिंह, किरनजीत कौर, तरनजीत कौर और संदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तरनजीत कौर व संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी ने कहा कि हत्या आरोपियों को ऑस्ट्रेलिया से गिरफ्तार कर भारत लाया जाएगा।

जसप्रीत और किरनजीत कौर ने कर ली शादी
जसप्रीत सिंह और किरनजीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया से कनाडा भागकर कथित तौर पर शादी कर ली है। किरनजीत कौर किसी अस्पताल में नर्स की नौकरी करती है। जसप्रीत सिंह रेस्टोरेंट में कार्य करता है। दोनों के बीच संबंध होने के कारण ही रवनीत कौर को ठिकाने लगाया गया था। एसएसपी गोयल का कहना है कि उनके पास जानकारी है कि जसप्रीत अभी ऑस्ट्रेलिया में ही हैं। अभी इस हत्या के पीछे कई और चेहरे भी हैं जिन्हें पुलिस बेनकाब करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed