फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nri murder in mohali

मोहाली में NRI की हत्या, बॉडी के साथ किया घिनौना काम

Sat, 13 May 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 13 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
 nri murder in mohali
नाले में मिला शव - फोटो : अमर उजाला
एक NRI का शव मिलने से मोहाली पुलिस के हाथ पांव फूल गए। शव के साथ्‍ा ऐसा घिनौना काम किया गया था कि जानकर आप हिल जाएंगे। मोहाली में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एयरपोर्ट रोड के साइड में गांव मौली बैदवान से गुजर रहे गंदे नाले के किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक की बोरी से एक व्यक्ति का शव मिला। शव के जहां पांव कटे हुए थे। वहीं, उसका गुप्तांग भी गायब था।
विज्ञापन


इसके अलावा हाथ पीछे की तरफ बंधे हुए थे। मृतक का शरीर पूरी तरह गला हुआ था। उससे बदबू उठ रही थी। मृतक की पहचान 55 वर्षीय एनआरआई सुरजीत सिंह के रूप में हुई है। वह सेक्टर-71 में रह रहा था। हालांकि उसका मूल गांव फतेहगढ़ साहिब जेहानगिर था। वहीं, पुलिस ने मृतक के जीजा सुरजीत की शिकायत पर 302 समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, पुलिस ने मामले में एक महिला समेत दो लोगों को राउंड अप किया है, जोकि हत्या में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


ऐसे पता लगा था शव का :
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह किसी गांव वाले ने गंदे नाले के पास बोरी में पड़ा हुआ शव देखा। उसने तुरंत इस बारे में गांव के सरपंच को सूचित किया। सूचना मिलते सोहाना थाने की पुलिस, सीआईए स्टाफ व सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव गंदे नाले से बाहर निकाला गया। इस दौरान शव पूरी तरह से गला हुआ था। शव से बदबू उठ रही थी। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनों से गायब था मृतक :
पुलिस को दी शिकायत में उसके जीजा सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पांच छह दिनों से गायब था। वहीं, फोन तक भी नहीं उठा रहा था। ऐसे में उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि आखिर वह फोन क्यों नहीं उठा रहा है। अक्सर वह ऐसा करता था। जैसे ही उन्हें हत्या का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

परिवार कनाडा में सैटल है

 nri murder in mohali
नाले में मिला NRI का शव - फोटो : अमर उजाला
पता चला है कि मृतक कनाडा का रहने वाला था। उसकी फैमिली वहां पर ही रहती है। वह पांच छह दिन  सेक्टर-71 में रहता था। इसके बाद अपने गांव चला जाता था। वहीं, इलाके में एक लोकल महिला के संपर्क में भी था।

पैसे को लेकर हो सकती है हत्या : 
पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति की हत्या महिला द्वारा पैसे के लिए अपने जानकार के साथ मिलकर की गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी जांच बड़ी तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्दी ही उक्त केस को हल कर दिया जाएगा।

पुलिस के लिए आग बन गई आफत : 
जिस जगह शुक्रवार को व्यक्ति का शव मिला। वहां से कुछ दूरी पर किसी ने नाले में झाड़ियों को आग लगा दी थी। आग मृतक के शव के पास पहुंचने वाली थी। ऐसे में ड्यूटी पर आए सारे मुलाजिम उक्त आग को बुझाने में जुटे रहे, ताकि शव को नुकसान न पहुंच पाए।

टांग पर बनवाई थी मोरनी : 
मृतक की टांग पर मोरनी गुदवाई हुई थी। इसके अलावा उसके शरीर से कपड़े गायब थे। वहीं, उससे बदबू उठ रही थी। सूचना मिलते की मौके पर काफी संख्या में इलाके के लोग पहुंच गए।

शव को ट्राली में भेजा अस्पताल : 
नाले से शव को निकाले के लिए पुलिस ने लोकल लोगों की मदद ली। इसके बाद गांव के ही एक व्यक्ति की ट्रॉली में शव को रखकर अस्पताल भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed