फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NRI, Drunk rampage and police case

नशे में धुत्त एनआरआई ने किया बवाल

Tue, 15 Apr 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Apr 2014 12:17 AM IST
विज्ञापन
NRI, Drunk rampage and police case

फेज-7 में शॉपिंग स्ट्रीट पर स्थित स्कूटर मार्केट के सामने नशे में धुत्त एनआरआई ने जमकर बवाल किया। तीन टायरों पर गाड़ी चला रहे इस कार चालक ने एक गाड़ी को पीछे से हिट कर दिया था।

विज्ञापन


जब मौके पर पीसीआर कर्मी पहुंचे, तो उनसे भी उलझ गया। पीसीआर कर्मियों ने तुरंत मटौर थाने को सूचित किया। लेकिन आईओ को थाने से चंद कदमों की दूरी पर स्थित घटनास्थल पर पहुंचने में आधा घंटा लग गया।
विज्ञापन


इसी बीच एनआरआई ने अपना ड्रामा जारी रखा। एनआरआई काफी देर तक पीसीआर कर्मियों के सामने एसपी को अपने मोबाइल से फोन मिलाता रहा। लेकिन जब उसका फोन नहीं मिला, तो पीसीआर कर्मियों को रौब डालकर कहने लगा, वे उससे एसपी की बात करवाएं। उसकी गाड़ी में बियर के कैन भी पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शाम के करीब चार बजे शॉपिग स्ट्रीट से एक एनआआई तीन टायरों पर स्विफ्ट कार को लेकर जा रहा था। गाड़ी का कडंक्टर साइड वाला अगला टायर फटा हुआ था।

इस कारण कार का बैलेंस बिगड़ हुआ था। जैसे ही वह फेज-7 स्थित स्कूटर मार्के ट से आगे गुजरा, उसने वहां एक आई-20 कार को पीछे से हिट कर दिया। इसके बाद लोग इकट्ठे हो गए।


इसी बीच उसने जिस गाड़ी को हिट किया। उसके चालक से बहस शुरू कर दी। फिर मौके पर मटौर थाने की पुलिस पहुंच गई।। तो उन पर जमकर रौब बनाया।

आखिर में पुलिस ने उससे उसका लाइसेंस मांगा। जिस पर उसने अपना कैलिफोर्निया का बना हुआ लाइसेंस पुलिस को सौंपा। जिस पर उसका नाम मलविंदर सिंह घुम्मन सिंह लिखा हुआ था।

इसके बाद पुलिस एनआरआई को गाड़ी समेत थाने ले गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed