{"_id":"65e306f6945401f3d50c77d5","slug":"nri-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: लुधियाना में NRI ने लगाया फंदा, चाय देने पहुंचा नौकर तो शव लटकता देख उड़े होश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ludhiana News: लुधियाना में NRI ने लगाया फंदा, चाय देने पहुंचा नौकर तो शव लटकता देख उड़े होश
Sat, 02 Mar 2024 05:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 02 Mar 2024 05:03 PM IST
सार
पंजाब के लुधियाना में मानसिक परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली है। परिवार किसी समारोह में शामिल होने रिश्तेदारी गया था। इस बीच व्यक्ति ने खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस ने अभी धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में मानसिक परेशान एनआरआई हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार की शाम को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला गांव फुल्लावाल का है। घटना का पता उस समय चला जब उसे चाय देने नौकर अंदर गया। शव लटकते देख उसने शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद जानकारी परिवार को दी गई। परिवार एक समारोह में शामिल होने गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह कनाडा में रहता था और वहीं प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी को कैंसर जैसी भयानक बीमारी थी। इसके बाद से वह परेशान रहने लगा था। हरप्रीत करीब 7 से 8 साल पहले कनाडा में सबकुछ छोड़कर परिवार समेत भारत आ गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को उसके परिवारिक सदस्य किसी समारोह में हिस्सा लेने रिश्तेदार के घर गए थे। इसके बाद हरप्रीत ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। राजिंदर सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यही सामने आया है कि वह मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन