फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Now will open the layers of kidney scandal

अब खुलेंगी किडनी कांड की परतें

Sat, 30 Nov 2013 09:33 AM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Sat, 30 Nov 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
Now will open the layers of kidney scandal
लखनऊ से मोहाली तक फैले किडनी कांड की कुछ और पर्तें खुलने की उम्मीद जगी है। अदालत में इस केस की सुनवाई के दौरान सूर्या किडनी सेंटर, सेक्टर-68 के डॉ. अरजिंदर सिंह बैंस की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस डॉ. बैंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाई। उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से डॉ. बैंस को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

डॉ. बैंस कई साल पहले अमृतसर में सामने आए किडनी कांड में भी दोषी करार दिए जा चुके हैं। पिछले दिनों अमृतसर अदालत ने उन्हें इस मामले में पांच साल कैद की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


अमृतसर अदालत के फैसले के बाद डॉ. बैंस ने मोहाली किडनी कांड में खुद को फंसते देख मोहाली अदालत में अग्रिम जमानत याचिका भी दायर की थी। परंतु अदालत ने उसे खारिज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ पुलिस ने पिछले साल किडनी कांड का पर्दाफाश किया था, जिसके तार मोहाली तक जुड़े थे। उसके बाद जिला पुलिस ने मई-2012 में किडनी कांड में परचा दर्ज किया था।

जिसमें शकील, विकास, अमिताभ पांडे, मंजू पांडे, अभिषेक आनंद पांडे और सचिन को नामजद किया गया था। इस केस में चालान पेश किया जा चुका है।

केस की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता इकरामुद्दीन निवासी गाजियाबाद ने कहा कि उसकी जानकारी के बगैर उसकी किडनी निकाली गई। उसे बहन के इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। एक मामूली ऑपरेशन के बाद दो लाख रुपये देने का वादा किया गया था।


इकरामुद्दीन ने बयान दिया कि सूर्या किडनी सेंटर में डॉ. बैंस ने उसका ऑपरेशन किया, चार दिन बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बाद में पता चला कि उसकी किडनी निकाल ली गई थी। इकरामुद्दीन के बयानों के बाद ही जिला पुलिस ने डॉ. बैंस को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की अर्जी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed