{"_id":"5743668b4f1c1bb415691c65","slug":"noida-software-engineer-found-unconscious-at-volvo-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वोल्वो में बेहोश कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को वोल्वो में बेहोश कर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 24 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहरखुरानी गिरोह ने एक बार फिर दिल्ली से चंडीगढ़ वोल्वो बस में आ रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपना निशाना बनाया है। पीड़ित के बगल में बैठे अज्ञात शख्स ने चाय में नशीली दवा पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद उसका सारा सामान व पैसे लेकर बीच रास्ते में उतर गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान फ्लैट नंबर जे-303, स्टेलर, जी-वन, नोएडा एक्सटेंशन, सेक्टर-1, ग्रेटर नोएडा निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मामले का खुलासा 21 मई को तब हुआ, जब बस सेक्टर-17 बस स्टैंड पर रुकी तो सारी सवारियां उतर गई, लेकिन मुकेश अपनी सीट पर बेहोश पड़ा रहा। काफी उठाने पर जब उसे होश नहीं आया तो बस चालक ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मुकेश को जीएमएसएच-16 ले गई। इसके बाद मुकेश के परिजनों को सूचना दी। मुकेश के परिजन चंडीगढ़ आकर उसे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले गए। जहां दो दिन बाद मुकेश को होश आया। इसके बाद वह सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन आया और आपबीती बताई।
विज्ञापन
मुकेश ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 20 मई की रात वह नोएडा से चंडीगढ़ आने के लिए बस में बैठे थे। बस में उसे एक अनजान व्यक्ति ने उसे रास्ते में चाय पिलाई। मुकेश के मुताबिक चाय पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी उनका लैपटॉप, हेडफोन, आईफोन-6, पेन ड्राइव, पासपोर्ट, 100 डॉलर, गोल्ड चेन, ब्रेसलेट और सोने की अंगूठी लेकर रास्ते में ही कहीं उतर गया। सेक्टर-17 में जब बस पहुंची तो वह बेहोश पड़ा था। इसके बाद बस के ड्राइवर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसके बयानों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
कई मामले आ चुके हैं सामने
दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर नशा देकर बसों में लूटने की यह कोई पहली घटना नहीं है। इस रूट पर जहरखुरानी गैंग काफी समय से सक्रिय है। पिछले साल इस तरह कई मामले सामने आए थे।
इस रूट पर लूट के मामले
27 दिसंबर 2015 को आरबीआई कर्मचारी किशोर कुमार शर्मा को नशीला चीज खिलाकर 20 हजार रुपये नगदी और सोने की अंगूठी व चेन लूट ली थी।
1 मई, 2015 को दिल्ली निवासी सुखविंद्र सिंह को नशीला पदार्थ देकर 30 हजार रुपये, सोने के ब्रेसलेट, लोकेट और मोबाइल फोन लूट लिया था।
25 अप्रैल को सेक्टर-27 चंडीगढ़ के व्यापारी परमिंदर सिंह को हिमाचल रोडवेज की वोल्वो बस में अज्ञात शख्स ने नशीला जूस पिलाकर आठ हजार रुपये, मोबाइल व सोने व डायमंड के गहने लेकर फरार हो गया था।
23 मार्च 2015 दिल्ली आ रहे प्राइवेट कालेज के लेक्चरार अभिनव श्योराण को नशीली वस्तु खिलाकर नगदी, दो मोबाइल फोन, सोने का ब्रेसलेट व एटीएम कार्ड लूट लिए थे।