फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nihang singh murdered in Muktsar

Muktsar: मारपीट के बाद सिर पर लोहे की रॉड मारकर निहंग की हत्या, झोपड़ी बनाकर करता था लंगर सेवा

Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गिद्दड़बाहा (मुक्तसर) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 01:38 PM IST
सार

निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा पिछले कुछ दिनों से मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर लंगर लगा रहा था। मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
Nihang singh murdered in Muktsar
मुक्तसर में निहंग की हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुक्तसर के शहर गिद्दड़बाहा में मलोट रोड पर झोपड़ी बनाकर लंगर सेवा कर रहे एक निहंग सिंह की हत्या का मामला सामने आया है। दो हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट करने के बाद निहंग के सिर पर लोहे की रॉड मार कर उसकी हत्या कर दी। गिद्दड़बाहा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से निहंग सिंह जसवीर सिंह उर्फ बग्गा मलोट रोड पर मार्कफेड के पास एक झोपड़ी बनाकर वहां राहगीरों के लिए लंगर लगा कर सेवा कर रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार देर शाम दो व्यक्ति आए। निहंग सिंह ने उन्हें लंगर छकने को कहा, लेकिन उन्होंने निहंग को जबरन झोपड़ी से बाहर निकालकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों हमलावरों ने लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक निहंग सिंह के दो बेटे और एक बेटी है। हमलावरों ने इस हत्याकांड को अंजाम क्यों दिया, ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। गिद्दड़बाहा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed