{"_id":"64184fb3b906b9ec9d03a498","slug":"nihang-killed-with-sharp-weapons-in-bathinda-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bathinda News: बठिंडा में निहंग की तेजधार हथियारों से हत्या, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bathinda News: बठिंडा में निहंग की तेजधार हथियारों से हत्या, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
Mon, 20 Mar 2023 06:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 06:16 PM IST
सार
मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव सिवियां के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के बठिंडा जिले के गांव नाथेआना के पास गुरुद्वारे की सेवा में जुटे एक बुजुर्ग निहंग की तेजधार हथियारों से अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह निवासी गांव सिवियां के तौर पर हुई है। थाना नेहियांवाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग निहंग सुखदेव सिंह निवासी गांव सिवियां, जो गुरुद्वारा साहिब के लिए गांव के नजदीकी घरों से दाल रोटी एकत्र करने की सेवा करता था। रविवार देर रात जब वह दाल रोटी एकत्र कर गांव नाथेआना के समीप रजवाहे पर से गुजर रहा था तो उस पर अज्ञात लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य और थाना नेहियांवाला पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि निहंग के सीने पर तेजधार हथियारों और चाकुओं के निशान थे। जिसे देखकर लगता है कि किसी ने पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या की है। उन्होंने बताया कि थाना नेहियांवाला पुलिस की हाजिरी में उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया था।
विज्ञापन
मलोट में दो पक्षों के झगड़े में एक युवक की हत्या
मलोट के वाल्मीकि मोहल्ले में आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक की गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मलोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, थाना सिटी मलोट पुलिस ने घायल के बयान कलमबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान राहुल (30) पुत्र तिलकराज के रूप में हुई है।
अस्पताल में भर्ती मृतक युवक के घायल पिता तिलकराज ने बताया कि उसके बेटे राहुल को पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने घेरकर उसके साथ मारपीट कर हत्या कर दी। जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे तो उल्टा उसके साथ भी मारपीट कर उसे घायल कर दिया। थाना मलोट प्रभारी वरुण मट्टू ने बताया कि तिलकराज के अनुसार हमलावरों की बेटी कुछ समय पहले से अपनी मर्जी से उसके बेटे के साथ रह रही है। यह लोग इस बात पर उसके बेटे से रंजिश रखते थे।