फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nightclub, Sector 26, young men and bouncers fight

डिस्को में लात घूंसे चले, बाउंसर ने युवक का सिर फोड़ा

Sun, 09 Oct 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nightclub, Sector 26, young men and bouncers fight
डिस्को में लात घूंसे चले - फोटो : Demo Pic
सेक्टर 26 स्थित डिस्कोथेक में युवकों और बाउंसरों में जमकर लात घूंसे चले। इस दौरान एक बाउंसर ने एक युवक का सिर फोड़ दिया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।  जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात सेक्टर 26 के डिस्कोथेक के बाहर जमकर हंगामा हुआ। अमृतसर से आऐ तीन युवकों और डिस्को में तैनात बाउंसरों के  बीच जमकर हाथापाई हुई। इसमें एक युवक प्रभजोत सिंह का सिर फ ट गया। वह लहूलुहान हो गया। प्रभजोत ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों के साथ डिस्को में आया था। इसी दौरान उसने डिस्को में माइक लेकर गाना चाहा। इस पर तीन युवक उस पर और उसके दोस्तों  पर टूट पड़े।
विज्ञापन


प्रभजोत ने आरोप लगाया कि एक बाउंसर ने उसके सिर पर कड़े से वार किया, जिससे वह लहूलुहान  हो गया। घायल युवक ने 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर 26 थाना पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस स्टेशन ले गई।  जहां पर बाद में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं से छेड़छाड़ का आरोप
वहीं, एक बाउंसर का कहना था कि युवक डिस्को के अंदर महिला मेहमानों के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। कई बार मना किया गया पर वे नहीं माने।  इसके बाद उनको जबरदस्ती डिस्को से बाहर निकाल दिया गया। युवक को चोट कैसे लगी हमें नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed