{"_id":"579628584f1c1b8a0221e144","slug":"newly-married-women-harassed-by-laws-suicide-at-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट में लिखीं ससुरालियों की करतूतें और दम तोड़ गई विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुसाइड नोट में लिखीं ससुरालियों की करतूतें और दम तोड़ गई विवाहिता
अमर उजाला ब्यूरो,
Updated Tue, 26 Jul 2016 05:59 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले विवाहिता ने जान देने से पहले सुसाइड नोट में ससुरालवालों की करतूतें लिखकर इसी वजह से जान देने की बात कही थी। सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लग गया है। मामला, लुधियाना का है। पीएयू के पास स्थित हजूरी रोड पर रहने वाली रंजीत कौर के पति ने सुसाइड नोट पुलिस के हवाले कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने राजिंदर सिंह की शिकायत पर ससुर परमजीत सिंह, सास लखवीर कौर, देवर चरणजीत सिंह और देवरानी गगनदीप कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब सुसाइड नोट की जांच कर रही है। अभी पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं आया है।
जांच अधिकारी चौकी रघुनाथ इन्क्लेव के इंचार्ज मोहम्मद रशीद ने कहा कि राजिंदर सिंह का अपने परिवार वालों के साथ विवाद चल रहा था। कुछ दिनों से आरोपी राजिंदर सिंह और उसकी पत्नी रंजीत कौर को परेशान कर रहे थे। कुछ दिन पहले तो आरोपियों ने उन्हें ट्यूबवेल से पानी देना भी बंद कर दिया था।
विज्ञापन
जब राजिंदर और रंजीत कौर ने एतराज जताया तो आरोपियों ने दोनों को गालियां निकाली। राजिंदर के अनुसार रंजीत ने कुछ दिन पहले उसे कहा कि आरोपी उसे जीने नहीं दे रहे। जिसके बाद उसने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दो दिन बाद घर से एक सुसाइड नोट मिला।
इसमें रंजीत ने लिखा था कि वह आरोपियों से परेशान है और इन्हीं से तंग आकर आत्महत्या कर रही है। जांच अधिकारी मोहम्मद रशीद ने कहा कि जब रंजीत ने आत्महत्या की ती तो उस समय सुसाइड नोट नहीं मिला था। दो दिन बाद सुसाइड नोट कहां से आ गया। इस बात की जांच चल रही है। पुलिस इस सुसाइड नोट की पूरी जांच करेगी।