फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   newly married sister in law raped

दहेज कम लाने पर नवविवाहिता भाभी से रेप

Tue, 20 May 2014 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, जगाधरी Updated Tue, 20 May 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
newly married sister in law raped

11 मई को शादी हुई। ससुराल वालों ने कम दहेज को लेकर ताने देने शुरू कर दिए। देवर ने तो कमरे में बंद कर आबरू ही लूट ली। पति और अन्य ससुरालवालों को देवर के इस कुकृत्य के बारे में बताया तो उन्होंने उसे चुप करा दिया।

विज्ञापन


साथ कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी के पास की है। मामले की जांच शुरू हो गई है। ये सनसनीखेज मामला हरियाणा के यमुनानगर जिले का है।

विज्ञापन

पांच लाख रुपये की दहेज की मांग और

newly married sister in law raped

विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में अपने देवर पर दुराचार का आरोप लगाया है। एसपी को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 11 मई को उसकी शादी अंबाला में हुई थी।

शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था, लेकिन शादी के पहले दिन से ही उसे कम दहेज के ताने दिए गए और अपने घर से पांच लाख रुपये लाने की मांग की। इतने पैसे वह कहां से लाती?

देवर को नाश्ता देने गई, इज्जत खो बैठी

newly married sister in law raped

आरोप है कि उसकी सास, जेठ, तथा पति ने उसके साथ मारपीट भी की, जिसका नाजायज फायदा उसके देवर ने उठाया। 14 मई को उसका मोबाइल फोन छीन लिया।

आरोप है कि 16 मई को जब वह देवर को नाश्ता देने के लिए उसके कमरे मे गई, तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। उसने जबरदस्ती उसके साथ दुराचार किया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी।

जब उसने इस घटना के बारे में अपने पति, सास तथा जेठ को बताया, तो उन्होंने उसे चुप करा दिया। साथ कहा कि अगर उसने इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो उसे जिंदा जला दिया जाएगा।

विज्ञापन

कोरे कागज पर करवाए हस्ताक्षर

newly married sister in law raped

पीड़िता ने कहा कि उपरोक्त सभी ने उससे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए, इसके बाद उसे घर से निकाल दिया। घर आकर उसने पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया।

इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर एसपी को शिकायत दी। एसपी ने पीड़िता तथा परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed