फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   newly married lady burned by in laws dowry case at sangrur, punjab, admitted in chandigarh hospital,

शादी के 4 दिन बाद ही ससुराली बने हैवान, बहू को दी खौफनाक सजा

Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, संगरूर
अमर उजाला ब्यूरो, संगरूर Updated Sun, 14 Aug 2016 05:36 PM IST
विज्ञापन
newly married lady burned by in laws dowry case at sangrur, punjab, admitted in chandigarh hospital,
lady burned by inlaws - फोटो : demo
शादी को चार दिन ही हुए थे कि ससुराली हैवान बन गए। उन्होंने बहू को वो खौफनाक सजा दी कि देखने वालों की रूह कांप जाए। संगरूर जिले के गांव दितूपुर में एक नवविवाहिता को उसके ससुराल परिवार वालों ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बुरी तरह से आग में झुलसी महिला चंडीगढ़ के अस्पताल में उपचारधीन है।
विज्ञापन


पुलिस ने ससुराल परिवार के चार सदस्यों खिलाफ मामला दर्ज किया है। चंडीगढ़ के 32 सेक्टर में स्थित अस्पताल में उपचारधीन रजीना उर्फ मरजीना पुत्री मरहूम बशीर खान निवासी पन्नवां ने मोहाली पुलिस के पास बयान दर्ज करवाए कि इसी महीने चार अगस्त को उसक विवाह भवानीगढ़ के नजदीकी गांव दितूपुर में युसूफ खान के साथ हुआ था। विवाह के अगले दिन ही ससुराल परिवार ने उसे दहेज कम लाने के लिए तंग परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सात अगस्त को उससे बुरी तरह मारपीट की और आठ अगस्त को उसकी सास भोली ने उसे मारने की नीयत से उसपर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। एसआई हरजीत सिंह ने पीडित महिला के बयानों पर उसकी सास भोली, पति युसूफ खान, देवर अलीशेर खान और देवरानी सलामत बेगम के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग आई महिला ने जहर निगला, मौत

newly married lady burned by in laws dowry case at sangrur, punjab, admitted in chandigarh hospital,
suicide shimla
ससुरालियों से तंग आई महिला ने जहर निगला, मौत
संगरूर के गांव झनेड़ी में एक महिला ने अपने ससुर से परेशान होकर जहर निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने उसके ससुर खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुनाम निवासी गुरमेल सिंह ने थाना बालियां में शिकायत लिखवाई कि उसकी लड़की राजविंदर कौर की शादी तेरह साल पहले झनेड़ी में हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। किंतु राजविंदर कौर को उसका ससुर नैब सिंह पिछले काफी समय से तंग परेशान कर रहा था। इसी परेशानी के चलते उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतका के ससुर नैब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed