{"_id":"62fb40192ee2e86d250caafb","slug":"newborn-child-thrown-into-pond-after-birth-in-bhiwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जन्म के बाद नवजात को तालाब में फेंका, अज्ञात महिला के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani News: जन्म के बाद नवजात को तालाब में फेंका, अज्ञात महिला के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 16 Aug 2022 12:30 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 16 Aug 2022 12:30 PM IST
सार
एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उसका डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दिनोद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के समीप जोहड़ी (छोटा तालाब) में मंगलवार सुबह एक नवजात शिशु (लड़का) का शव पड़ा मिला। गांव के निवर्तमान सरपंच ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस को दी। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
अनुमान ऐसा भी लगाया जा रहा है कि बच्चे की डिलीवरी घर पर हुई हो और उसे जान बूझकर यहां फेंका गया हो। सदर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव दिनोद के निवर्तमान सरपंच राजपाल ने बताया कि ग्रामीणों ने उन्हें जानकारी दी कि कन्या स्कूल के पास जोहड़ी में एक नवजात बच्चे का शव पड़ा है। दरअसल, शव के आसपास ग्रामीणों को कुत्ते मंडराते दिखे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद जोहड़ी के समीप ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई राजेश ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की तो पता चला कि पैदा होने के बाद बच्चे को जोहड़ी में फेंका गया है। डूबने से जिसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव के आसपास के इलाके को भी बारीकी से खंगाला। मगर बच्चे की मां व उसके परिजनों के संबंध में कोई सुराग हाथ नहीं लगा। एएसआई राजेश ने बताया कि पुलिस नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराएगी और उसका डीएनए सुरक्षित रखा जाएगा। फिलहाल अज्ञात महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन