{"_id":"d256d1a823f42ab2e28c346046df7b15","slug":"newborn-baby-dead-body-found-in-forest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में दो दिन की नवजात बच्ची का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Nov 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को दड़वा जंगल एरिया से दो दिन की नवजात बच्ची मृत मिली। सुबह सैर करने गए व्यक्ति ने बच्ची का शव देखकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह दड़वा निवासी सतपाल सिंह ने सूचना दी की जंगल एरिया के पास नवजात बच्ची का शव पड़ा है।
सतपाल सिंह ने बताया कि सुबह वह रोजाना की तरह सैर कर रहा था । उसने जंगल में एक कपड़े में कुछ लिपटा पड़ा देखा। जब कपड़ा खोल कर देखा तो उसके अंदर नवजात बच्ची का शव था।
विज्ञापन
सतपाल ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर मामले की सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और बच्ची का शव अपने कब्जे में लेकर सेक्टर 16 केशवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन