फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Neighbor murdered four year old child in Punjab

खौफनाक: तांत्रिक ने कही देवी-देवताओं को खुश करने की बात, पड़ोसी ने चार साल के बच्चे की बलि दे दी

Tue, 03 Oct 2023 06:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Oct 2023 06:53 PM IST
सार

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पड़ोसी बच्चे को कंधे पर ले जाते दिखा। आरोपी ने तांत्रिक के कहने पर ही देवताओं को खुश करने के मकसद से बच्चे की बलि दी। वहीं, आरोपी तांत्रिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Neighbor murdered four year old child in Punjab
मृतक बच्चे की फाइल फोटो और पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देवी-देवताओं को खुश करने के मकसद से तांत्रिक के कहने पर चार साल के बच्चे की बलि देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात पंजाब के लुधियाना जिले के खन्ना की है। मृतक बच्चे नाम रवि कुमार है। बलि देने वाले अरविंदर कुमार (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा खन्ना की एसएसपी अमनीत कौंडल ने पत्रकार वार्ता में किया।

विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि देर रात सिटी थाना में मृतक की मां कंचन देवी ने बताया कि वह बिहार के रहने वाले हैं। यहां खन्ना के अलोद गांव में रहते हैं। सोमवार रात को पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे फर्श पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे जब उनकी आंख खुली तो बिस्तर पर एक मोबाइल फोन देखा, जो उनका नहीं था। इसी बीच उनका बेटा रवि राज बिस्तर से गायब था। इसके बाद वह बच्चे को ढूंढने निकले।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर खन्ना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कुछ दूरी पर रवि का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। सीसीटीवी से पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाला एक शख्स बच्चे को कंधे पर ले जा रहा था। आरोपी ने तांत्रिक के कहने पर ही देवताओं को खुश करने के मकसद से बच्चे की बलि दी। वहीं, आरोपी तांत्रिक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खून से लथपथ कपड़े और चाकू बरामद

एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में सारे सबूत जुटा लिए हैं। हत्या के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के मकसद से बच्चे के खून से लथपथ कपड़े और वारदात में इस्तेमाल चाकू छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। बच्चे की हत्या तांत्रिक के कहने पर की गई थी। जल्द ही आरोपी तांत्रिक को भी पकड़ लिया जाएगा। डीएसपी (खन्ना) राजेश शर्मा ने बताया कि जब आरोपी बच्चे को बिस्तर से उठाने घर आया तो उसका मोबाइल वहीं गिर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed