{"_id":"5b56020e4f1c1b3b5a8b6933","slug":"national-volleyball-player-rape-charged-on-coach","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी ने कोच पर लगाया रेप का आरोप, दो साल बाद बताई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी ने कोच पर लगाया रेप का आरोप, दो साल बाद बताई आपबीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
Updated Tue, 24 Jul 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्तर की एक वॉलीबाल खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। मामला हरियाणा के रेवाड़ी स्थित कोसली थाना का है। यहां के एक गांव निवासी वॉलीबाल की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी ने अपने कोच पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कोच द्वारा लगातार धमकी देने के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल को शिकायत दी। शिकायत के बाद मामले की जांच कोसली पुलिस को सौंप दी। इसके बाद कोसली थाना पुलिस ने आरोपी कोच गौरव के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में 17 वर्षीय वॉलीबॉल खिलाड़ी ने बताया कि वर्ष 2016 में वह अपने कोच के साथ रोहतक प्रतियोगिता के हिस्सा लेने गई थी। रात को अन्य खिलाड़ियों के साथ एक होटल में ही रुकी थी। रात को कोच गौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बात का जिक्र करने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। लेकिन उस समय उसकी बहन की शादी थी जिससे बदनामी के डर से उसने किसी को नहीं बताया।

दो साल तक नहीं बताई आपबीती
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : SELF
इसके बाद कोच लगातार उसे दो साल से किसी को बताने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसकी वजह से खिलाड़ी ने दो साल तक अपने परिजनों को आपबीती नहीं बताई। मामला उस समय सामने आया कि जब खिलाड़ी ने कोच के साथ बाहर जाने से इंकार कर दिया। पता लगने पर सोमवार को परिजनों ने पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे तथा पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी ने तुंरत परिजनों को मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।
पीड़िता ने बताया कि कोच ने पिछले माह फिर कहीं बाहर प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए कहा। लेकिन खिलाड़ी ने अपने परिजनों से उस कोच के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। प्रतिभावान खिलाड़ी होने के कारण उसके परिजनों को उससे बहुत ज्यादा उम्मीदें थी लेकिन जब उसके अचानक खेल से मुंह मोड़ लेने की बात पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद पूछताछ करने पर उसने सारी बात अपनी मां को बताई।
उसने यह भी बताया कि कोच द्वारा उसे इस बात का जिक्र करने पर उसे तथा उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत में परिजनों ने आरोप लगाया कि अब कोच उन्हें भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। उल्लेखनीय है कि आरोपी कोच कोसली में ही निजी एकेडमी चलाता है।
पीड़ित खिलाड़ी दोपहर के समय आई जिसके बाद तुरंत ही कोसली थाना पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दे दिए गए थे। आरोपी कोच गौरव कोसली क्षेत्र में ही निजी एकेडमी चलाता है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो तथा परिवार को धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक