फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National equestrian player father received threats call from Australia

राष्ट्रीय खिलाड़ी के पिता को मिली धमकी: छह माह में दोनों बेटों को मार देंगे, जितना प्यार कर सकता है, अभी कर ले

Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 01 Jul 2021 11:09 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत में घुड़सवारी के राष्ट्रीय खिलाड़ी के पिता को धमकी मिली है। ऑस्ट्रेलिया से आई कॉल में आरोपी ने दोनों बेटों को छह माह में मार देने की बात कही। फोन कॉल के बाद से ही परिवार काफी घबराया हुआ है। पिता ने आरोपी के खिलाफ मॉडल टाउन थाने पर पुलिस को शिकायत दी और परिवार की सुरक्षा की मांग की।

विज्ञापन
National equestrian player father received threats call from Australia
धमकी भरा फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घुड़सवारी में राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के पिता को ऑस्ट्रेलिया से उनके दोनों बेटों को छह माह के अंदर मार देने की धमकी मिली है। आरोपी ने हरियाणवी भाषा में पिता को धमकी दी कि तेरे पास छह माह हैं, जितना प्यार कर सकता है, कर ले, उसके बाद मौका नहीं देंगे। धमकी से सहमे पिता ने कॉल करने वाले के खिलाफ मॉडल टाउन पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मॉडल टाउन की मुखीजा कालोनी निवासी सतीश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनके 18 और 15 साल के दो बेटे हैं। बुधवार शाम को 11 अंकों के नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने ने पहले नाम पूछा और कहा कि दोनों बेटों को छह माह के अंदर मार देंगे। पिता ने कारण पूछा लेकिन धमकी देने वाले ने कुछ नहीं बताया। पैसों के बारे में भी पिता ने पूछा लेकिन आरोपी बेटों को बस मारने की धमकी देता रहा। 
विज्ञापन


घुड़सवार बेटे को अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहा परिवार
सतीश ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बड़ा बेटा 12वीं में पढ़ता है जबकि 15 वर्षीय छोटा बेटा नौंवी कक्षा में है। छोटा बेटा सावन घुड़सवारी के खेल में कांस्य पदक जीत चुका है। खेल में आगे बढ़ाने के लिए वह बेटे को अमेरिका भेजने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वीजा अप्लाई किया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी से नहीं है दुश्मनी
प्रॉपर्टी डीलर सतीश ने बताया कि उनकी पहले किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न ही पहले किसी के साथ झगड़ा हुआ है। उसने आरोपी कॉल की रिकॉर्डिंग और डिटेल मॉडल टाउन थाना पुसिस को सौंप दी है, उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि उनके परिवार की सुरक्षा की जाए।

सतीश की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है, पुलिस ने उपरोक्त नंबर की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - योगेश कटारिया, मॉडल टाउन थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed