फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narnaul child kidnapping, boy did misdeed and killed him

बच्चा स्कूल से घर नहीं लौटा, तलाश की तो ऐसी हालत में मिला, देखकर मां बाप बेहोश

Sat, 29 Jul 2017 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा) Updated Sat, 29 Jul 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
narnaul child kidnapping, boy did misdeed and killed him
child kidnapping
स्कूल से बच्चा घर नहीं लौटा तो परिजन परेशान हो गए। रात भर तलाशा और सवेरे वो ऐसी हालत में मिला, देखकर मां बाप बेहोश हो गए। घटना हरियाणा के नारनौल की है। एक युवक ने वीरवार को स्कूल से घर आ रहे आठ साल के बच्चे को अगवा करके उसके साथ कुकर्म किया। मासूम से घिनौनी हरकत करने के बाद उसकी हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
विज्ञापन


बच्चे का शव शुक्रवार को आरोपी की शिनाख्त पर बरामद किया गया। बच्चे के गले और पैरों पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाला आठ साल का बच्चा सरकारी माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने गया था।
विज्ञापन


स्कूल की छुट्टी के बाद जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाशने के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक को शक के आधार पर उठाया, तब जाकर राज खुला

narnaul child kidnapping, boy did misdeed and killed him
फाइल फोटो
पुलिस ने भी बच्चे की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच जारी रखी। सुबह गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि दीपक बच्चे को लेकर गया था। इसके बाद पुलिस ने दीपक को हिरासत में लिया। पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि उसने बच्चे को पतंग दिलाकर घर भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया लेकिन उस पर निगरानी रखी।

कुछ ही समय बाद पुलिस ने आरोपी युवक को दोबारा पकड़ लिया। इस बार सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने सच उगल दिया। पुलिस ने आरोपी युवक की निशानदेही पर शुक्रवार दोपहर बच्चे का शव नारनौल 220 केवी सब स्टेशन के पीछे की झाड़ियों से बरामद कर लिया। बताते हैं कि बच्चा अपने माता-पिता की तीन संतानों में सबसे छोटा था। महाबीर चौकी प्रभारी सज्जन सिंह का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर दीपक पर हत्या और सबूत खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed