फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nari Niketan minor underground wall Fandkr

नारी निकेतन की दीवार फांदकर नाबालिग फरार

Thu, 24 Oct 2013 01:42 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Oct 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
Nari Niketan minor underground wall Fandkr
नारी निकेतन की सुरक्षा को धता बताते हुए चोरी के आरोप में बंद 16 वर्षीय लड़की मंगलवार रात दीवार फांदकर फरार हो गई। दीवार फांदने के लिए उसने कूलर पर कुर्सी की मदद ली। लड़की को गायब देख नारी निकेतन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और अपने अधिकारियों को दी। पुलिस ने उसे हल्लोमाजरा स्थित चक्की केपास से पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि भागने से पहले लड़की ने वार्डन का मोबाइल फोन और 80 रुपये चोरी किए थे, जो बरामद कर लिए गए हैं। सोशल विभाग केअधिकारियों ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह में देने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 16 वर्षीय लड़की को रामदरबार स्थित घर से मोबाइल फोन और नगदी चोरी के आरोप में 18 अक्तूबर को अदालत ने उसे नारी निकेतन में भेज दिया था। मंगलवार रात करीब दो बजे लड़की कमरे से बाहर आई। कूलर पर कुर्सी की सहायता से कटीले तार लगी सात फुट ऊंची दीवार फांदकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार सुबह नारी निकेतन के स्टाफ ने जब लड़की को गायब देखा तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और सोशल वेलफेयर के अधिकारियों को दी। पुलिस ने बुधवार शाम को लड़की को पकड़कर वापस नारी निकेतन में छोड़ दिया। वहीं, समाज कल्याण निदेशक राजेश जोगपाल ने बताया इस संबंध में चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

महिला पुलिस कर्मी और चौकीदार की रहती है ड्यूटी
नारी निकेतन में सिक्योरिटी के लिए तीन महिला कर्मी ड्यूटी पर रहतीं हैं। तीनों महिला पुलिस कर्मी आठ-आठ घंटे की ड्यूटी करती है।

इसके अलावा नारी निकेतन में चौकीदार भी तैनात रहता है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद भी लड़की भागने में कामयाब रही। सवाल यह उठता है कि उस समय महिला पुलिस कर्मी और सिक्योरिटी गार्ड कहां तैनात थे।


मां और बेटी पर है चोरी का आरोप
रामदरबार निवासी राजवती के घर से तीन हजार रुपये और दो मोबाइल फोन चोरी करते हुए नाबालिग लड़की और उसकी मां कुलवंत कौर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अदालत ने कुलवंत कौर को बुडै़ल जेल और नाबालिग लड़की को नारी निकेतन में भेजा था।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed