{"_id":"58bd2f4f4f1c1be25ee7f091","slug":"narcotics-control-bureau-arrested-boy-with-drugs-at-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCB ने बैग में देखा तो मिली ऐसी चीज देखकर उड़ गए होश, युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NCB ने बैग में देखा तो मिली ऐसी चीज देखकर उड़ गए होश, युवक गिरफ्तार
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 06 Mar 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुआ युवक
एनसीबी ने एक युवक के बैग की तलाशी ली तो उसमें से एक ऐसी चीज मिली, जिसे देखकर अफसरों के होश उड़ गए। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने व्यक्ति को एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास से पकड़ा और उसके बैग से ढाई किलो अफीम मिली। आरोपी उत्तरप्रदेश से अफीम की खेप लेकर चंडीगढ़ में डिलीवरी देने आया था।
एनसीबी आरोपी को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर छानबीन शुरू करेगी। जानकारी देते हुए एनसीबी चंडीगढ़ जोन के निदेशक कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली में स्थित गांव बेबनी के रहनेवाले ओमपाल (23) के रूप में हुई है। कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि आरोपी से एक लाख रुपये की मू्ल्य की 2.520 किलो अफीम बरामद हुई है।
एनसीबी ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार सुबह गुप्त सूचना के आधार पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास ट्रैप लगाया था। सुबह करीब 6.30 बजे आरोपी अंबाला की बस से जैसे ही लाइट प्वाइंट पर उतरा एनसीबी ने उसको काबू कर लिया। जब उसके बैग की तलाशी ली तो कपड़ों बीच से ढाई किलो अफीम का पैकेट बरामद हुआ।
विज्ञापन
एनसीबी के अनुसार आरोपी ओमपाल बरेली से ट्रेन पकड़कर अंबाला पहुंचा और वहां से उसने बस ली और एयरपोर्ट लाइट पर उतर गया था। एयरपोर्टलाइट प्वाइंट के पास ही किसी व्यक्ति को अफीम की खेप पहुंचानी थी। आरोपी को इस काम के लिए सात हजार रुपये मिलने थे। एनसीबी का कहना है कि ओमपाल का ये चंडीगढ़ में दूसरा चक्कर था। छह महीने पहले भी अफीम की डिलीवरी दे कर गया था।
मंगलवार को ओमपाल को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर आरोपी से चंडीगढ़ में अफीम किसकों देनी थी उसका नाम पता उगलवाने की कोशिश करेगी। गौरतलब है कि एनसीबी चंडीगढ़ इस साल अब तक 15 नशे के तस्करों और नशे की खेप पकड़ चुकी है। वहीं अफीम के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।